लिविंग रूम की पूर्व दिशा में सात घोड़े वाली तस्वीर लगाना शुभ होगा।
लीविंग रूम में मछली की तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी तस्वीर लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है।
लीविंग रूप में संयुक्त परिवार की हंसती मुस्कुराती तस्वीर लगा सकते हैं। इससे गृह क्लेश से छुटकारा मिलेगा।
अगर आपका लिविंग रूम वायव्य कोण अर्थात उत्तर-पश्चिम में है, तो फैमिली फोटो लगाने से बचना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लीविंग रूम में चिड़िया की ऐसी तस्वीर लगा सकते हैं। जिसमें वह अपने बच्चों के साथ घोंसले में बैठी हो।
गुलदस्ता को उत्तर या फिर ईशान दिशा में जरूर रखें। वास्तु के अनुसार ऐसा रखने से पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती है।