गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना क्यों माना जाता है शुभ? जानें


By Farhan Khan28, Mar 2024 12:39 PMjagran.com

पीले रंग के कपड़े पहनना  

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनने से क्या होता है।

भगवान विष्णु को समर्पित

गुरुवार का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। गुरुवार के दिन किए गए उपाय आपको जिंदगी में तरक्की दिलाते हैं।

हरि विष्णु भगवान का रंग

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से आपको लाभ मिलता है। पीला रंग गुरुवार और श्री हरि विष्णु भगवान का रंग है।  

ग्रहों का देवता

शास्त्रों में भगवान विष्णु जी को ग्रहों का देवता माना गया है और गुरुवार का रंग पीला माना जाता है। यह रंग भगवान विष्णु का पसंदीदा रंग है।

लोग होते हैं आकर्षित

अगर गुरुवार के दिन आप पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो लोग आपसे बहुत ज्यादा आकर्षित होते हैं।

बढ़ता है आत्मविश्वास

इससे निकलने वाली तरंगों से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे हम अधिक आकर्षक नजर आते हैं इसके साथ ही पीला रंग पहन कर व्यक्ति खुश रहता है।

पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक

पीले रंग को पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना गया है। किसी भी धार्मिक कार्य में अगर आप पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो शुभ फल की प्राप्ति होती है।

अगर आप भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com