हर किसी का सपना होता है कि वह अपने देश के अलावा अन्य देशों में भी आसानी से घूम सकें, लेकिन बजट के चलते ज्यादातर लोगों को यह सपना, सपना ही रह जाता है।
आज हम आपको नेपाल देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में बेहद आसानी से घूम सकते हैं। इसके चलते आपका विदेश जाने का सपना भी पूरा हो जाएगा।
आप नेपाल की राजधानी काठमांडू में घूम सकते हैं। यहां का मौसम पूरे साल में ठंडा रहता है। काठमांडू में आपको बेहद सुंदर पहाड़ देखने को मिलेंगे। आप कई पुरातात्विक स्थल भी देख सकते हैं।
नेपाल में घूमने के लिए पोखरा बेस्ट जगहों में से एक है। यहां आपको सुंदर नैरंगी ताल देखने को मिलेगी। पोखरा में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतीय दृश्य और सांस्कृतिक धरोहर आपका मन मोह लेंगे।
आप पशुपतिनाथ मंदिर भी जा सकते हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है।
लुम्बिनी नेपाल की अहम जगहों में से एक है। लुम्बिनी गौतम बुद्ध का जन्म स्थान भी है। यह स्थान यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। लुम्बिनी में आप स्तूप और मठ भी देख सकते हैं।
नेपाल की इन जगहों को कम बजट में घूमने के लिए आपको भारत-नेपाल बॉर्डर से जाना चाहिए। आप नेपाल अक्टूबर से नवंबर और मार्च से अप्रैल के बीच ही जाए।
नेपाल में आप जब भी जाए, तो स्कूटर या बाइक किराए पर लें। इसके अलावा आप लोकल बस से भी जा सकते हैं। वहीं, हॉस्टल डॉर्म में ही रुके। ये सब चीजें आपके बजट में रहेंगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com