Ice Massage करने से मिलेंगे गजब फायदे


By Akshara Verma18, Jul 2025 03:30 PMjagran.com

चेहरे पर बर्फ से मसाज करने के फायदे

क्या आप जानते हैं बर्फ चेहरे के लिए जादू कर सकती है? जी हां, चेहरे पर बर्फ से 2 मिनट मसाज करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते है इसके फायदे।

पिंपल्स से छुटकारा

बर्फ पिंपल्स की रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद करती है, जिससे वे जल्दी सूख जाते हैं। साथ ही, यह चेहरे पर जल्दी भी नहीं आते।

सूजन में कमी

आइस मसाज करने से चेहरे की सूजन में कमी आती हैं। साथ ही, ऐसा करने से चेहरे पर लगी चोट से भी राहत मिलती हैं।

हेल्दी त्वचा

क्या आप जानते हैं आइस मसाज चेहरे की त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। साथ ही, ब्लड फ्लो को अच्छा करती हैं। आप इसे रोज सोने से पहले किया करें।

मानसिक तनाव में कमी

आइस मसाज मानसिक तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है। साथ ही, तनाव में भी कमी आती है।

ओपन पोर्स को टाइट करे

यह आपकी स्किन के बड़े ओपन पोर्स को कसने में मदद करता है, जिससे त्वचा स्मूथ दिखती है। साथ ही, यह काले धब्बों को भी दूर करता हैं।

झुर्रियों में कमी

रोज चेहरे पर आईज मसाज करने से धीरे-धीरे झुर्रियों में कमी आती हैं। साथ ही, यह स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है।

ग्लोइंग स्किन

रोज सुबह बर्फ से मसाज करने पर चेहरे पर नेचुरल रेडनेस और ग्लो आता है। अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो रोज इसका इस्तेमाल करें।

बर्फ से रोज चेहरे पर मसाज करने से आप भी इन फायदों का आनंद ले सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva