अक्सर लोग रात को सोने से पहले जूठे बर्तन रख देते हैं। ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि रात में जूठे बर्तन रखने से क्या होता है?
घर में किसी चीज को रखते समय वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने का खतरा बढ़ जाता है।
कई लोग रात में भोजन करने के बाद जूठ बर्तन रख देते हैं। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जूठ बर्तन रखने से धन से जुड़ी समस्या होती है।
अगर आप रात में जूठे बर्तन रखते हैं तो आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं। रात में सोने से पहले बर्तन को साफ करके रख देना चाहिए।
कई लोग रात में सोने से पहले जूठे बर्तन रख देते हैं। इससे घर की सुख-समृद्धि छिनने लगती है और परिवार के सदस्य को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रात में जूठे बर्तन रखने से कर्ज बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखना चाहिए। इसके साथ ही बाथरूम में बाल्टी में पानी भरकर रखने से उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
बिस्तर बैठकर खाना खाने से बचना चाहिए। अगर आप बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं तो घर में अशांति आ सकती है। इसके अलावा कर्ज भी बढ़ सकता है।
भोजन करते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करना उत्तम माना जाता है।
वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ