सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना जरूरी है क्योंकि पोषक तत्वों की कमी की वजह से अलग-अलग तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
ज्यादातर लोग दोपहर के भोजन में रोटी के साथ चावल खाना पसंद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोटी और चावल में अलग-अलग पोषक गुण पाए जाते हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक हफ्ता रोटी और चावल का सेवन नहीं करते तो शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं।
अगर आप कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स जैसे रोटी और चावल का सेवन नहीं करते हैं तो इससे आपके शरीर पर नेगेटिव असर दिखने होगा।
रोटी और चावल जैसी एनर्जी से भरपूर चीजों का अगर आप सेवन एकदम से बंद कर देते हैं इससे आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल अचानक से बढ़ जाएगा।
अगर आप करीब एक हफ्ते तक रोटी और चावल नहीं खाते हैं तो इससे आपकी एनर्जी काफी कम हो जाएगी और शरीर में आलस, थकान और दर्द रह सकता है।
जब शरीर में कार्बोहाइड्रेट कम होने लगता है तो इससे आपकी मसल्स पर असर पड़ेगा और आपको मसल्स में कमजोरी नजर आ सकती है।
लगातार एक हफ्ते तक रोटी और चावल का सेवन न करने से यह आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com