3 दिन पानी न पीने से हो सकती हैं ये 6 बीमारियां


By Ashish Mishra04, Aug 2023 01:01 PMjagran.com

पानी

पानी जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसा कहा जाता है कि जल ही जीवन है। आइए जानते हैं कि 3 दिन तक पानी न पीने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

पानी की मात्रा

पानी पीने से शरीर हेल्दी रहता है। हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम दो लीटर पानी पीना चाहिए।

पेट की समस्या

अगर आप पानी नहीं पीते हैं तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इससे कब्ज और गैस बनने लगती है।

मुंह से दुर्गंध आना

पानी नहीं पीने से मुंह सूखने लगता है। जिसके बैक्टीरिया पनपने लगते हैंं। जिसकी वजह से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

फेस प्रोब्लम्स

कम पानी पीने से फेस की चमक जाने लगती है। जिसकी वजह से मुंहासों की समस्या हो सकती है।

मोटापा

पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसे न पीने से शरीर में टॅाक्सिन और फैट जमा हो जाते हैं, जो बाद में मोटापा बढ़ने का कारण हो सकते हैं।

हाथ-पैर में जलन

पानी पीने से शरीर में पीएच और एसिड की मात्रा बनी रहती है। इसे न पीने से हाथ-पैर में दर्द हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर

अधिक मात्रा में पानी पीने से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। पानी न पीने से ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ