कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे बेडरूम में रखना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि बेडरूम में किन चीजों को रखने से रिश्तों में दरार आने लगती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप नियम का पालन नहीं करते हैं तो वास्तु दोष हो सकता है।
बेडरूम में चीजों को रखते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे रखने से परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है।
बेडरूम में बेड के सामने भूलकर भी शीशा या ड्रेसिंग टेबल नहीं रखना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।
अक्सर लोग जूते-चप्पल पहनकर बेडरूम तक चले जाते हैं। ऐसा करना वर्जित माना जाता है, इससे परिवार में कलह होने लगती है।
झाड़ू को घर की लक्ष्मी माना जाता है। इसे बेडरूम में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां लोग कम रहते हों।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। बेडरूम में ऐसे पौधे लगाने से रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं।
अगर आप बेडरूम में इन चीजों को रखते हैं तो धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में अन्य परेशानी आने लगती हैं।
घर में न रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ