BP के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये चीजें, खाने से रहेंगे हेल्दी


By Ashish Mishra07, Apr 2025 08:00 PMjagran.com

ब्लड प्रेशर की समस्या

अक्सर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि बीपी के मरीजों को किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

BP के मरीज खाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जो बीपी के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होती है। इन चीजों को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है।

लहसुन का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

नारियल पानी पिएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट होते हैं। इसे पीने से सोडियम का असर कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है।

केला खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है। यह ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

ब्लड प्रेशर के मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में पालक, केल, मेथी, और सरसों का साग को शामिल करना चाहिए।

ओट्स खाएं

इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा और सोडियम कम होता है। ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है। यह बीपी के मरीजों के लिए बेस्ट होता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ