Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण पूर्व रेलवे को मिला नया महाप्रबंधक, अनिल कुमार जैन ने संभाला कार्यभार

    By Ranjit Kumar1 Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:55 PM (IST)

    South Eastern Railway GM: अनिल कुमार जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के नए महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। वह इससे पहले उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अनिल कुमार जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला।

    2. पूर्व में उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता थे।

    3. SER का मुख्यालय कोलकाता, चार प्रमुख मंडल शामिल हैं।

    जागरण संवाददाता, आसनसोल। South Eastern Railway GM Anil Kuamar Jain दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के महाप्रबंधक का कार्यभार अनिल कुमार जैन ग्रहण कर लिया है। 31 मार्च को महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम सौमित्र मजूमदार कार्यवाहक GM का प्रभार संभाल रहे थे।  

    नए स्थायी महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर (North West Railway Jaipur) में प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता के पद पर कार्यरत थे। जैन 1990 बैच के भारतीय रेल विद्युत अभियंता सेवा अधिकारी हैं।

    उन्होंने वर्ष 1991 में भारतीय रेल सेवा में प्रवेश किया था। 11 अगस्त 2021 से 21 जुलाई 2023 तक पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने भारतीय रेल के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है, जिनमें उत्तर पश्चिम रेलवे में मुख्य विद्युत अभियंता (योजना), दक्षिण पश्चिम रेलवे में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में मुख्य डिजाइन इंजीनियर (विद्युत), तथा रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विस (आरआइटीइएस) में महाप्रबंधक आदि पद शामिल हैं।

    विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से बी टेक की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत जैन ने आइआइटी दिल्ली से स्वर्ण पदक के साथ एम टेक की उपाधि अर्जित की। उन्होंने मणिपाल विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई भी पूरी की है।

    उन्होंने जापान में हेवी हाल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी भाग लिया है। वे रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग (विश्वसनीयता अभियांत्रिकी) के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुजरात मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड की एक परियोजना हेतु रोलिंग स्टाक के डिजाइन को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से दक्षिण कोरिया और जापान का भी दौरा किया है।

    जैन ने शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे का कार्यभार संभाल लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway - SER) के अंतर्गत 4 प्रमुख मंडल (Divisions) हैं: खड़गपुर, आद्रा, चक्रधरपुर और रांची। यह ज़ोन मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। 

     

    खबरें और भी