Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    West Bengal के चुनावी रण में उतरे ओवैसी, बोले-एआइएमआइएम किसी की बी टीम नहीं, मुसलमानों को मिलेगा स्वतंत्र नेतृत्व

    By Vimaldeo Gupta Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 13 Apr 2026 06:19 PM (IST)

    Asaduddin Owaisi In Bengal Chunav: असददुद्दीन ओवैसी ने रानीगंज का दौरा किया और हज़ूर गौसे बंगला दरगाह पर जियारत की। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम बंगाल मे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ओवैसी ने रानीगंज में हज़ूर गौसे दरगाह पर जियारत की।

    2. एआईएमआईएम बंगाल में मजबूत मुस्लिम राजनीतिक नेतृत्व बनाएगी।

    3. ओवैसी ने अपनी पार्टी को किसी की 'बी टीम' मानने से मना किया।

    संवाद सहयोगी, रानीगंज। West Bengal Election 2026  को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में AIMIM Chief Asaduddin Owaisi सोमवार को रानीगंज पहुंचे और हज़ूर गौसे बंगला दरगाह पर जियारत कर दुआ मांगी।

    ओवैसी के साथ आसनसोल उत्तर विधानसभा से एआइएमआइएम उम्मीदवार दानिश अजीज, पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद थे। ओवैसी के आगमन को लेकर इलाके में पहले से ही खासा उत्साह देखा गया और मजार परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी।

    दरगाह परिसर में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा उनकी पार्टी इस बार बंगाल में चुनाव इसलिए लड़ रही है ताकि राज्य में मुसलमानों का एक मजबूत और स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि अब तक बंगाल का मुसलमान कुछ सीमित राजनीतिक दलों के साथ जुड़ा रहा है, लेकिन इससे उनके सामाजिक और आर्थिक हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

    उन्होंने कहा कि कभी उनकी पार्टी को भाजपा की बी टीम कहा जाता है तो कभी टीएमसी की, लेकिन सच्चाई यह है कि उनकी पार्टी किसी भी दल की बी टीम नहीं है। आज भी मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग गरीबी और अशिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। इन परिस्थितियों से उबरने के लिए जरूरी है कि समुदाय राजनीतिक रूप से जागरूक और सशक्त बने तथा अपने अधिकारों के लिए खुद आवाज उठाए। इसी उद्देश्य को लेकर पार्टी चुनावी मैदान में उतरी है।

    ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आम जनता की आवाज है और वंचित तथा पिछड़े वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रानीगंज में उनके इस दौरे के बाद इलाके में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।