Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में BJP की जीत पर मजदूर ने मुंडवाया सिर, 15 साल से था ममता सरकार के जाने का इंतजार

    Updated: Fri, 08 May 2026 03:18 PM (IST)

    कूचबिहार के बनेश्वर बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद 15 साल पुराना प्रण तोड़ते हुए अपने बाल मुंडवा लिए। उन्होंने 2011 में ममता बनर्जी की पार्टी ...और पढ़ें

    बंगाल में BJP की जीत पर मजदूर बनेश्वर बर्मन ने सिर मुंडवाया(फोटो: सोशल मीडिया)

    बंगाल में BJP की जीत पर मजदूर बनेश्वर बर्मन ने सिर मुंडवाया(फोटो: सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कूचबिहार। बंगाल के कूचबिहार जिले में एक व्यक्ति ने 15 साल से अपने बाल नहीं कटवाए थे। बामनपाड़ा गांव के रहने वाले बनेश्वर बर्मन ने 2011 में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही प्रण ले लिया था कि जब तक ममता बनर्जी की पार्टी सत्ता में रहेगी, वह बाल नहीं कटवाएंगे। इस सप्ताह विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार होते ही उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया।

    बनेश्वर बर्मन मजदूर हैं। वे ईंट भट्टों पर काम करते हैं और इलाके में भाजपा समर्थक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि तृणमूल सरकार आने के बाद नाई की दुकान का रुख तक नहीं किया। काम के दौरान लंबे बालों की परेशानी के बारे में पूछे जाने पर वे हंसते हुए बोले, “नहीं, उन्हें जूड़े में बांध लेता था।”

    4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दिन बनेश्वर सुबह से टीवी के सामने बैठे रहे। जब भाजपा 100 सीटों के आंकड़े को पार कर गई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब इंतजार था भाजपा के बहुमत पाने का।

    एक-दो घंटे बाद साफ हो गया कि भाजपा सत्ता में आ रही है। उसके बाद ही उन्होंने अपना प्रण तोड़ने का फैसला किया और पास-पास के लोगों को भी बताया कि वह अपने बाल कटवा रहे हैं। उसके बाद उनके घर के सामने लोगों की भीड़ लग गई । उन्होंने नाई को बुलवाया और अपना सिर मुड़वा लिया।

    खबरें और भी

    बनेश्वर बर्मन ने बताया कि पिछले 15 सालों में इलाके में विकास की रफ्तार बेहद धीमी रही। उनकी पत्नी, बेटा और दो बेटियों सहित पूरा परिवार संघर्ष करता रहा। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर कुछ खास नहीं हुआ, यही मुख्य वजह थी कि उन्होंने राजनीतिक बदलाव की उम्मीद लगाई थी। अब भाजपा के आने के बाद वे सामान्य जीवन जीने की योजना बना रहे हैं।

     

    यह भी पढ़ें- 'अलग-अलग कारणों से बैठक में नहीं पहुंचे 11 विधायक', तृणमूल कांग्रेस ने दिया स्पष्टीकरण