Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jalpaiguri News: बंगाल के जलपाईगुड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, दबंगों ने पहले भी किया था हमला

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:50 PM (IST)

    बंगाल के जलपाईगुड़ी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम मानिक राय है। ...और पढ़ें

    जलपाईगुड़ी में दबंगों ने पेड़ से बांधकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
    जलपाईगुड़ी में दबंगों ने पेड़ से बांधकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

    HighLights

    1. पेड़ से बांधकर दबंगों ने की थी पिटाई
    2. जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी थाना की घटना
    3. पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी। बंगाल में बर्बरता की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब जलपाईगुड़ी जिले में दबंगों ने पेड़ से बांधकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम 45 वर्षीय मानिक राय था। जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी थाना इलाके में यह घटना हुई है।

    11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

    पुलिस अधीक्षक उमेश खंडाबहाले ने कहा कि मानिक की पत्नी स्वप्ना राय ने 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा और कूचबिहार जिले में भी इसी प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। चोपड़ा में एक युवक और युवती की सार्वजनिक तौर पर पिटाई की गई थी। कूचबिहार में एक महिला को नग्न कर पीटा गया था।

    पुरानी रंजिश को लेकर था विवाद

    मालूम हो कि मानिक राय का पिछले कई सालों से अपने पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पहले भी मानिक के साथ मारपीट हो चुकी है, उनके घर में भी कई बार तोड़फोड़ की गई। आए दिन हो रही मारपीट और अन्य घटनाओं से परेशान मानिक घर छोड़कर सिलीगुड़ी में रहने लगे थे। वह कुछ ही दिन पहले ही अपने घर लौटे थे। मानिक ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और सुरक्षा की मांग की थी।

    पत्नी स्वप्ना राय ने बताया कि पुलिस में शिकायत होने पर दबंगों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया, तैयार नहीं हुए, तो रात में ही मानिक को बुलाया, उसने जाने से मना कर दिया। उसके बाद सभी लोग घर आ गए और मानिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना पीटा कि मौत हो गई।

    खबरें और भी