विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: शादी के बाद ही मायके चली गई पत्नी, नहीं मानी तो पति ने कर दिया मर्डर

Published: Tue, 18 Aug 2026 01:21 PM (IST)

सिलीगुड़ी में एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

गला रेतकर युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी

 गला रेतकर युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। धारदार हथियार से गला रेतकर युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

सनसनीखेज घटना मंगलवार तड़के भोरर आलो थाना अंतर्गत आमबाड़ी के भोटपाड़ा इलाके में हुई। मृतका की पहचान सोनाली विश्वास (26) के रूप में हुई है। वहीं उसका पति भवतोष विश्वास गंभीर हालत में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस सूत्रों की माने तो मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक इमारत की छत पर महिला को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उसके पास ही धारदार हथियार पड़े थे। वहीं कुछ दूरी पर उसका पति भी अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब 6 महीने पहले ही सोनाली और भवतोष का विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था, जिसके बाद सोनाली अपने मायके चली गई थी। सोमवार को भवतोष उसे मायके से वापस लाने गया था।

इसके बाद दोनों के बीच क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बगहा में पत्नी की हत्या में दोषी पति को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये जुर्माना