चुनाव नतीजों के बाद ममता की पहली बैठक से 11 तृणमूल विधायक रहे नदारद, अटकलें तेज
चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी की पहली बैठक से 11 तृणमूल विधायक अनुपस्थित रहे, जिससे पार्टी के भीतर संभावित असंतोष की अटकलें तेज हो गई हैं। ...और पढ़ें

ममता की बैठक से 11 विधायक रहे नदारद। (पीटीआई)
HighLights
ममता की बैठक से 11 तृणमूल विधायक अनुपस्थित रहे।
चुनाव नतीजों के दो दिन बाद बुलाई गई थी बैठक।
विधायकों की अनुपस्थिति से अंदरूनी असंतोष की अटकलें तेज।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच चुनाव नतीजों के दो दिन बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा बुधवार शाम बुलाई गई नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की पहली बैठक में ही करीब 11 विधायक शामिल नहीं हुए। जिसके बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है।
चुनाव में तृणमूल की करारी हार के बीच ममता के कालीघाट स्थित आवास पर हुई इस अंदरुनी बैठक से जीत दर्ज करने वाले पार्टी के 80 में से करीब 11 विधायकों की अनुपस्थिति ने दल के भीतर संभावित असंतोष और अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं को हवा दे दी है।
ममता की बैठक से 11 विधायक रहे नदारद
सूत्रों के मुताबिक, जिन नवनिर्वाचित सदस्यों ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया, उनमें मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी से विधायक बायरन विश्वास का नाम भी शामिल है। बायरन विश्वास का बैठक में न पहुंचना खास तौर पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि हाल के दिनों में उनके रुख को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं।
बैठक से नदारद रहने वाले बाकी तृणमूल विधायकों के नामों का फिलहाल पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद ममता द्वारा बुलाई गई यह समीक्षा बैठक बेहद महत्वपूर्ण थी, जिसमें परिणामों, संगठन की रणनीति और आगे की राजनीतिक दिशा पर चर्चा की गई।
खबरें और भी
विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जबरदस्त हार के बीच कई विधायकों का नदारद रहना पार्टी नेतृत्व के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: बंगाल में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र, पुरानी इमारत से नई राजनीति को धार देने की तैयारी में भाजपा