Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार... शुभेंदु सरकार का मेगा विस्तार

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 02:23 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार का कैबिनेट विस्तार राजभवन में संपन्न हुआ, जिसमें राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मं ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार हुआ।

    2. राज्यपाल ने 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

    3. मंत्रिमंडल में अब कुल 41 सदस्य हो गए हैं।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य की पहली भाजपा सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार सोमवार को राजभवन (लोकभवन) में बेहद भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। वंदे मातरम और राष्ट्रगान की गूंज के बीच, राज्यपाल आरएन रवि ने कुल 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस मेगा विस्तार के साथ ही शुभेंदु कैबिनेट के सदस्यों की कुल संख्या अब 41 हो गई है। इस मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को बेहद बारीकी से साधा गया है, जो बंगाल में भाजपा की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

    कैबिनेट मंत्रियों की सूची

    तापस राय, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, दीपक बर्मन, शारद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शंकर घोष और दूधकुमार मंडल ने पूर्ण कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

    स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री

    मालती राभा राय, राजेश महतो और इंद्रनील खां को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं, अशोक डिंडा, कौशिक चौधरी, जुएल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, नादिया चंद बाउड़ी, गार्गी दास घोष, अमिया किस्कू, कलिता माजी, बिराज विश्वास, सुमना सरकार, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा और दीपांकर जाना ने राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

    कैबिनेट मंत्री:

    1. दीपक बर्मन
    2. तापस राय
    3. डा. शंकर घोष
    4. मनोज कुमार उरांव
    5. अर्जुन सिंह
    6. गौरी शंकर घोष
    7. स्वपन दासगुप्ता
    8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
    9. कल्याण चक्रवर्ती
    10. अजय पोद्दार
    11. शारद्वत मुखर्जी
    12. दूध कुमार मंडल
    13. अनूप कुमार दास

    खबरें और भी

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):

    14. डा. इंद्रनील खां
    15. मालती राभा राय
    16. राजेश महतो

    राज्य मंत्री:

    17. जुएल मुर्मू
    18. हरे कृष्ण बेरा
    19. आनंदमय बर्मन
    20. अशोक डिंडा
    21. नादिया चंद बाउड़ी
    22. विशाल लामा
    23. शांतनु प्रमाणिक
    24. मौमिता विश्वास मिश्रा
    25. उमेश राय
    26. पूर्णिमा चक्रवर्ती
    27. कौशिक चौधरी
    28. भास्कर भट्टाचार्य
    29. दिवाकर घरामी
    30. अमिय किस्कू
    31. कलिता माजी
    32. गार्गी दास घोष
    33. बिराज विश्वास
    34. दीपांकर जाना
    35. सुमना सरकार

    किस ओर इशारा करता है मंत्रिमंडल विस्तार?

    मंत्रिमंडल विस्तार का बारीक विश्लेषण करें तो साफ पता चलता है कि भाजपा ने उन वर्गों को निराश नहीं किया है जिन्होंने ममता बनर्जी के अभेद्य किले को ढहाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

    बंगाली संस्कृति का रंग

    शपथ ग्रहण समारोह में अधिकांश मंत्री पारंपरिक बंगाली परिधान 'धोती-पंजाबी' (कुर्ता) में नजर आए, जो यह संदेश देने की कोशिश है कि भाजपा बंगाल की संस्कृति और अस्मिता के साथ गहराई से जुड़ी हुई है।

    नवान्न में विभागों का बंटवारा और पहली कैबिनेट बैठक

    गत नौ मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके साथ अग्निमित्रा पाल, दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु ने मंत्री पद संभाला था। आज हुए इस बड़े विस्तार के बाद सभी मंत्री सीधे राज्य सचिवालय 'नवान्न' के लिए रवाना हो जाएंगे।

    नवान्न से आ रही खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज ही मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर बंगाल, जंगलमहल और दक्षिण बंगाल के समीकरणों को देखते हुए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पाल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: नई सरकार, नया संतुलन! बंगाल कैबिनेट में दिखा बड़ा सामाजिक समीकरण