Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हावड़ा के सांकराइल इंडस्ट्रियल पार्क में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 10:04 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी। धुएं और आग का गुबार काफी ऊपर तक उठता दिखा। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक् ...और पढ़ें

    फैक्ट्री के ऊपर उठता धुएं और आग का गुबार। ( फोटो- एएनआई )
    फैक्ट्री के ऊपर उठता धुएं और आग का गुबार। ( फोटो- एएनआई )

    HighLights

    1. दमकल की 15 गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू।
    2. आग से प्लास्टिक फैक्ट्री को भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं।

    जासं, कोलकाता। हावड़ा के सांकराइल इलाके में स्थित औद्योगिक पार्क में शुक्रवार शाम एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद घटनास्थल पर एक-एक कर दमकल की 15 गाड़ियां पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद देर रात दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

    आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। हालांकि इस अग्निकांड में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग किस कारण से लगी। आग के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

    दमकल के पहुंचने में हुई देरी

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार शाम को औद्योगिक पार्क स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में आग की लपटें देखी गई। धुएं का गुबार उठता देख कर्मचारी घबराकर बाहर आ गए। अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित किया गया। हालांकि, स्थानीय सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में सड़कों पर यातायात की भीड़ के कारण अग्निशमन कर्मियों को पहुंचने में थोड़ी देरी हुई।

    आग ने देखते ही देखते भीषण रूप लिया

    इस वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया। करीब तीन घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस इंडस्ट्रियल पार्क में आस-पास कई अन्य कारखाने हैं। परिणामस्वरूप आग के और अधिक फैलने की आशंका से दहशत बढ़ गई।

    खबरें और भी

    किसी के फंसे होने की खबर नहीं

    श्रमिकों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर कई प्लास्टिक उत्पाद रखे हैं। इसके कारण आग तेजी से फैली। न केवल प्लास्टिक की वस्तुएं बल्कि रसायन भी संग्रहित किए गए थे। हालांकि आग लगते ही वे सभी बाहर आ गए। अंदर किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। पुलिस ने अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: शंभू बॉर्डर खुलते ही बड़ा हादसा, आपस में भिड़े कई वाहन; दर्जनों लोग घायल

    यह भी पढ़ें: 'तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को ही मिले नौकरी', चंद्रबाबू नायडू बोले- मुमताज होटल की मंजूरी मैंने रद कर दी