विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार की दौड़ में अदाणी ग्रुप आगे, टीम ने किया इमारत का निरीक्षण

Published: Tue, 08 Sep 2026 12:05 PM (IST)

कोलकाता की ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के लिए पीडब्ल्यूडी और अदाणी के सलाहकारों ने इमारत का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

कोलकाता राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार की दौड़ में अदाणी ग्रुप आगे(फोटो: सोशल मीडिया)

कोलकाता राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार की दौड़ में अदाणी ग्रुप आगे(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकता। अदाणी ग्रुप ने कोलकाता की ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के पुनरुद्धार और कायाकल्प की दिशा में इस विशाल विरासती ढांचे का प्रारंभिक आकलन करना शुरू कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता और उनकी टीम ने अदाणी ग्रुप के सलाहकार और सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी संजय थाडे के साथ इस ऐतिहासिक इमारत का निरीक्षण किया।

इसका मुख्य उद्देश्य भवन की वर्तमान स्थिति, संरचनात्मक कमियों और जीर्णोद्धार के दायरे का आकलन करना था। इस प्रारंभिक जांच के आधार पर ही आगे का विस्तृत जीर्णोद्धार प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कोलकाता से दिल्ली और रांची तक... TMC सांसद नदीमुल हक के 8 ठिकानों पर ED की छापामारी

यह भी पढ़ें- बंगाल:फर्जी दुकान के नाम पर बांटे थे सिम कार्ड, कोलकाता पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार