IIT खड़गपुर में फिर छात्र की मौत, तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
आईआईटी खड़गपुर में एक और छात्र जयबीर सिंह डोडिया की मौत हो गई। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र ने अटल बिहारी वाजपेयी हॉल की आठवीं मंजिल से ...और पढ़ें
-1776516338248_m.webp)
IIT खड़गपुर में फिर छात्र की मौत तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान (फाइल फोटो)
HighLights
IIT खड़गपुर में तीसरे वर्ष के छात्र जयबीर डोडिया की मौत।
छात्र ने अटल बिहारी वाजपेयी हॉल की आठवीं मंजिल से छलांग लगाई।
संस्थान में छात्रों की आत्महत्याओं पर गंभीर सवाल उठे।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। खड़गपुर IIT कैंपस में एक और छात्र की मौत हो गई। शनिवार सुबह मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के तीसरे वर्ष के छात्र जयबीर सिंह डोडिया ने 'अटल बिहारी वाजपेयी हाल' की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
21 वर्षीय जयबीर को तुरंत बीसी राय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से अहमदाबाद के घुमा इलाके का रहने वाला जयबीर नेहरू हॉल का निवासी था। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि नेहरू हाल का छात्र अटल बिहारी वाजपेयी हाल कैसे पहुंचा और वहां की छत तक उसे प्रवेश कैसे मिला? पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला
गौरतलब है कि IIT खड़गपुर में छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। वर्ष 2025 में ही सात छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिनमें से पांच के शव फंदे से लटके मिले थे। इन घटनाओं ने संस्थान में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।