Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मतगणना से पहले बंगाल में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

    Updated: Sun, 03 May 2026 01:48 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले नोआपाड़ा में भाजपा नेता कुंदन सिंह के घर पर फायरिंग हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आ ...और पढ़ें

    बंगाल में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग (फाइल फोटो)

    बंगाल में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले उत्तर 24 परगना जिले का नोआपाड़ा क्षेत्र एक बार फिर तनाव की चपेट में आ गया। शनिवार देर रात गारुलिया इलाके में भाजपा नेता कुंदन सिंह के घर को निशाना बनाकर हमलावरों ने फायरिंग की। इस घटना ने चुनावी माहौल में सुरक्षा और शांति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक कुंदन सिंह के घर के सामने पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने दो राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

    पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों-आकाश चौधरी और अमनदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किया है और यह जांच जारी है कि उसी हथियार से फायरिंग की गई थी या नहीं।

    भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। कुंदन सिंह का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान हुई है और उनके संबंध तृणमूल नेताओं से हैं। नोआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं और इसे मतगणना से पहले भय का माहौल बनाने की साजिश बताया है।

    वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी उम्मीदवार तृणांकुर भट्टाचार्य ने कहा कि उनका आरोपितों से कोई संबंध नहीं है और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। तृणमूल के एक अन्य नेता ने उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा खुद इस घटना की साजिश कर सकती है।

    खबरें और भी

    फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: ममता की परीक्षा या BJP का मौका? 10 पॉइंट्स में समझिए पूरा सियासी समीकरण