Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Bengal: 'भाजपा को भारत छोड़ने पर मजबूर कर देंगे, सीएम ममता बनर्जी ने ली प्रतिज्ञा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 03:33 PM (IST)

    West Bengal पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर मह ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना।
    2. ममता बनर्जी ने ली प्रतिज्ञा।
    3. मणिपुर की दुर्दशा को कोई सुनने वाला नहीं- ममता

    झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल), एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। सीएम ममता ने बुधवार को कहा कि जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है।

    तीन दिवसीय दौरे पर झाड़ग्राम पहुंची ममता बनर्जी

    दरअसल, झाड़ग्राम के तीन दिवसीय दौरे पर आईं ममता बनर्जी ने मणिपुर की स्थिति से निपटने में विफल रहने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उन्होंने दुनिया भर के लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की है। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि भाजपा को देश छोड़ देना चाहिए।

    मणिपुर की दुर्दशा को कोई सुनने वाला नहीं- ममता

    सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं। उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है। भारत में दलितों पर अत्याचार हो रहा है और केंद्र उदासीन रवैया अपनाए हुए है। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पर हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम भाजपा को भारत छोड़ने पर मजबूर कर देंगे।

    राज्यपाल के फैसले पर उठाए ममता ने सवाल

    वहीं, बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस द्वारा राज्य में एक विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में गैर-शैक्षणिक की नियुक्ति का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है और इसकी संवैधानिक सीमाएं हैं। उन्होंने केंद्र पर राज्य के लिए धन जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की उपेक्षा के खिलाफ लड़ेंगे।