Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ी, भवानीपुर से ली शपथ; बोले- विधानसभा में होगी पूर्ण पारदर्शिता

    Updated: Wed, 13 May 2026 03:54 PM (IST)

    सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से विधायक पद की शपथ लेने के बाद नंदीग्राम सीट छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने नई भाजपा सरकार के तहत विधानसभा के कामकाज में पू ...और पढ़ें

    बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

     बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य की नई भाजपा सरकार विधानसभा के कामकाज में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन भवानीपुर क्षेत्र से विधायक पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि जनता की सरकार के तीन मूल सिद्धांत- 'जनता के लिए, जनता की और जनता द्वारा' विधानसभा में पूरी तरह दिखाई देंगे। उन्होंने जोर दिया कि इस विधानसभा के कामकाज में पूर्ण पारदर्शिता रहेगी।

    पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी: सुवेंदु 

    हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में इस बार नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटों से चुनाव जीतने वाले अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वह एक साथ दो सीटों से विधायक नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि मैंने भवानीपुर से विधायक के रूप में शपथ ली है और अब मुझे नंदीग्राम सीट छोड़नी होगी।

    उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम के लोगों को कभी यह महसूस नहीं होने दिया जाएगा कि वह उनके साथ नहीं हैं। अधिकारी ने कहा कि पहले भी जब वह वहां के विधायक नहीं थे, तब भी उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा था।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी हम नंदीग्राम के लोगों से किए गए सभी चुनावी वादों को जल्द पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा की जीत के बाद आजादी महसूस होने की बात उनसे कही है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम बताने से इनकार कर दिया।

    खबरें और भी

    पीएम की अपील का दिखा असर 

    ईरान युद्ध के चलते वैश्विक ईंधन संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के फैसले पर अधिकारी ने कहा कि पीएम ने सादगी और जनसरोकार की राह दिखाई है और राज्य सरकार भी उसी दिशा में कदम बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सलाहकार से चर्चा के बाद उनके काफिले में भी आवश्यकतानुसार ही वाहन रखे जाएंगे।

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के निर्देश पर भाजपा विजय जुलूस नहीं निकालेगी, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि लोगों को परेशानी हो या किसी को गुलाल लगाए जाने से असहज महसूस हो। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बुधवार को कुल 143 विधायक शपथ ले रहे हैं, जबकि शेष विधायक गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

    सुवेंदु को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    इधर, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचने पर सुबह सुवेंदु अधिकारी को गया गार्ड आफ आनर दिया गया। विधानसभा में प्रवेश से पहले सुवेंदु ने प्रवेश द्वार के पास मत्था भी टेका फिर अंदर दाखिल हुए। सुवेंदु ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पहली बार प्रवेश करने पर विधिवत पूजा-पाठ भी किया।

    यह भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी का निर्देश: ममता की सुरक्षा में नहीं होगी कोई कटौती, जेड प्लस सिक्योरिटी रहेगी बरकरार

    यह भी पढ़ें- बंगाल में सुवेंदु सरकार के कड़े फैसले: सड़कों पर नमाज और धार्मिक सभाओं पर लगाई पाबंदियां