बीडीओ पर यौन उत्पीड़न का आरोप, आईसीडीएस कर्मी ने थाने में की शिकायत
बीरभूम के दुबराजपुर में एक आईसीडीएस कर्मी ने बीडीओ पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

आईसीडीएस कर्मी ने बीडीओ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बीरभूम जिले के दुबराजपुर में एक आइसीडीएस कर्मी ने प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने गुरुवार को दुबराजपुर थाने में बीडीओ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है।
बीडीओ पर यौन उत्पीड़न का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीडीओ पिछले कुछ समय से उन्हें फोन और संदेश के जरिए परेशान कर रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर उनके सामने यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा और अलग-अलग मौकों पर उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। महिला के अनुसार, प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने के बाद उन्हें विभिन्न तरीकों से मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा।
महिला ने पुलिस पर भी शिकायत दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुरुवार को वह दोपहर करीब तीन बजे थाने पहुंची थीं, लेकिन रात लगभग 12 बजे तक उन्हें वहां बैठाए रखा गया। इसके बाद उनकी शिकायत दर्ज की गई। आइसीडीएस कर्मी ने मामले की जानकारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, बीरभूम के पुलिस अधीक्षक समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को ई-मेल से दी है।
शिकायत दर्ज करने में देरी क्यों?
शिकायत सामने आने के बाद दुबराजपुर के प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। हालांकि आरोपिदत बीडीओ की ओर से मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने भी जांच का हवाला देते हुए शिकायत के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकेगी।