रियल एस्टेट कारोबारी से 34 लाख रुपये वसूलने का आरोप, पूर्व TMC पार्षद का बेटा गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस पार्षद बिजनलाल मुखर्जी के बेटे सम्राट मुखर्जी को 34 लाख रुपये की वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पूर्व टीएमसी पार्षद के बेटे सम्राट मुखर्जी गिरफ्तार।
रियल एस्टेट कारोबारी से 34 लाख रुपये वसूले
पुलिस ने वसूली और धमकी के आरोप लगाए
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने वसूली और भ्रष्टाचार के कथित मामले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस पार्षद बिजनलाल मुखर्जी के बेटे सम्राट मुखर्जी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उस पर एक रियल एस्टेट कारोबारी को धमकाकर करीब 34 लाख रुपये वसूलने का आरोप है।
रियल एस्टेट कारोबारी से 34 लाख रुपये वसूले
पुलिस के अनुसार, दक्षिण कोलकाता के कासबा इलाके के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने 18 जुलाई को आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सम्राट मुखर्जी ने धमकी देकर उससे करीब 34 लाख रुपये लिए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद उसी थाने में एक और शिकायत दर्ज कराई गई। कई दिनों की जांच के बाद कसबा थाने की पुलिस ने सोमवार को सम्राट मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ वसूली और धमकी देने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने वसूली और धमकी के आरोप लगाए
मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वसूली समेत आपराधिक और अनैतिक गतिविधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर जोर दिया है।
इसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर वसूली, छेड़छाड़, धमकी और डराने-धमकाने जैसे मामलों में तृणमूल कांग्रेस और पूर्व तृणमूल नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की है।