Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उन्हें पोलिंग एजेंट तक नहीं मिल रहा था...', फलता में मतदान से पहले 'पुष्पा' के U-TURN पर शुभेंदु का तंज

    Updated: Tue, 19 May 2026 04:30 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के फलता उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने 21 मई को होने वाले मतदान से अपना नाम वापस ले लिया है। ...और पढ़ें

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फलता विधानसभा उम्मीदवार जहांगीर खान, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फलता विधानसभा उम्मीदवार जहांगीर खान, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी

    HighLights

    1. TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने फलता उपचुनाव से नाम वापस लिया

    2. सुवेंदु अधिकारी ने पोलिंग एजेंट न मिलने का दावा किया

    3. 21 मई को फलता में दोबारा मतदान होना है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फलता विधानसभा उम्मीदवार जहांगीर खान 21 मई को होने वाले उपचुनाव से हट गए क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा था।

    मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी फलता क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में बोले, 'उनके पास कोई और रास्ता नहीं था।

    उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पा रहा था, इसलिए उन्होंने भाग खड़े होने का फैसला कर लिया।'अधिकारी ने कहा कि खान के पास मुकाबले से हटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा था।

    धांधली की वजह से रद हुआ था चुनाव

    दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था।

    इस उपचुनाव की तैयारियों के बीच जहांगीर खान के चुनावी दौड़ से हटने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जहांगीर खान को खुद अपने फैसले की घोषणा करते हुए दिखाया जा रहा है।

    हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। TMC प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी को जहांगीर खान के इस फैसले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया। पार्टी सूत्रों में भी इस मामले को लेकर चर्चा जारी है।

    TMC की बढ़ी चुनौती 

    फलता उपचुनाव पहले से ही विवादों में घिरा हुआ था। धांधली के आरोपों के बाद दोबारा चुनाव की घोषणा ने पूरे इलाके में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी थी। जहांगीर खान के हटने से TMC के लिए इस सीट पर चुनौती और बढ़ गई है।

    खबरें और भी

    सुवेंदु अधिकारी के बयान के बाद विपक्षी दलों ने इसे TMC की आंतरिक कमजोरी के रूप में देखा है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के उम्मीदवारों में आत्मविश्वास की कमी साफ दिख रही है।

    फाल्टा उपचुनाव पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 21 मई को मतदान होना है, लेकिन TMC उम्मीदवार के हटने से चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

    यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के फलता में 21 मई को फिर होगा मतदान, 2.36 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

    यह भी पढ़ें- बंगाल: वोटिंग से 48 घंटे पहले झुका 'पुष्पा', फलता उपचुनाव की रेस से बाहर हुए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान