Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बंगाल के मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 4 की मौत

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 11:57 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक सभी लोग फरक्का था ...और पढ़ें

    चार लोगों की मौत से मचा कोहराम। ( सांकेतिक फोटो )
    चार लोगों की मौत से मचा कोहराम। ( सांकेतिक फोटो )

    HighLights

    1. एक ही बाइक पर सवार थे सभी लोग।
    2. डाक बंगला मोड़ से फरक्का जा रहे थे।
    3. हादसे से गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम।

    पीटीआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। डंपर की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम किया और वहां खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंचे भारी पुलिसबल ने स्थिति को काबू में किया।

    डंपर ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर

    पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार शाम का है। बाइक में सवार एक ही परिवार के चार लोग डाक बंगला मोड़ से फरक्का जा रहे थे। तभी समशेरगंज इलाके में एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद सड़क गिरे लोगों को कुचलते निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

    महादेवनगर के रहने वाले सभी मृतक

    पुलिस के अनुसार सभी लोग फरक्का थाना क्षेत्र के महादेवनगर गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान एजाज शेख, तौहीक शेख, जाहुल शेख और दो वर्षीय आसिफ शेख के रूप में हुई है।

    डंपर का ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क को जाम रखा। इस दौरान डंपर समेत जाम में फंसे अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाया। मगर तुरंत ही पुलिस के जवानों ने स्थिति पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि डंपर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब; पाकिस्तान के 10 जवान घायल

    यह भी पढ़ें: 'यह मकान बिकाऊ है'; Ghaziabad में घरों पर क्यों चस्पा किए गए पलायन के पोस्टर? वजह भी है खास