विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जून मालिया ने शिशिर अधिकारी से की मुलाकात, बाढ़ प्रभावित एगरा के विकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा

Updated: Fri, 21 Aug 2026 06:26 PM (IST)

जून मालिया ने कांथी में शुभेंदु अधिकारी के आवास पर शिशिर अधिकारी से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

जून मालिया ने शिशिर अधिकारी से की मुलाकात

जून मालिया ने शिशिर अधिकारी से की मुलाकात

HighLights

  1. जून मालिया ने कांथी में शिशिर अधिकारी से भेंट की।

  2. दिव्येंदु अधिकारी संग बाढ़ प्रभावित एगरा का दौरा किया।

  3. एगरा के विकास हेतु सांसद निधि से ₹1.5 करोड़ दिए।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मेदिनीपुर की सांसद जून मालिया शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर के कांथी स्थित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आवास शांतिकुंज पहुंचीं और पूर्व सांसद तथा शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी से मुलाकात कीं।

मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में जून ने शिशिर अधिकारी और उनकी पत्नी गायत्री अधिकारी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह एगरा के विधायक तथा शुभेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं।

जून ने एगरा के विकास के लिए अपनी सांसद निधि से डेढ़ करोड़ रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की। जून इस समय नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (एनसीपीआइ) से जुड़ी हैं और विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए विद्रोही सांसदों के प्रमुख चेहरों में हैं।

जून समेत 20 सांसदों ने तृणमूल छोड़कर एनसीपीआइ में विलय की घोषणा की है। दूसरी ओर, जून और उनके साथियों का दावा है कि उनका तृणमूल से कोई संबंध नहीं है और वे अब एनडीए के साथ हैं। ऐसे राजनीतिक समीकरण के बीच जून का शांतिकुंज जाना चर्चा का विषय बना। हालांकि जून ने इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया।

दिव्येंदु के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

इसके बाद जून मालिया एगरा के विधायक दिव्येंदु अधिकारी के साथ इलाके में पहुंचीं। लगातार बारिश के कारण एगरा के कई हिस्से जलमग्न हैं।

बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सांसद निधि से डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- आसमान पर पहुंचे चीनी के दाम, बताशा और नकुलदाना भी महंगा... बंगाल में लोग परेशान