Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दीदी को जमीनी हकीकत समझनी होगी', ममता को कल्याण बनर्जी की दो टूक, कहा- खत्म हो जाएगी TMC

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:47 PM (IST)

    तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने 21 जुलाई की रैली में ममता बनर्जी से हुई कहासुनी के बाद तीखा रुख अपनाया है। ...और पढ़ें

    ममता बनर्जी को कल्याण बनर्जी की दो टूक (फोटो-पीटीआई)

    ममता बनर्जी को कल्याण बनर्जी की दो टूक (फोटो-पीटीआई)

    HighLights

    1. कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

    2. 21 जुलाई की रैली में भाषण को लेकर हुआ था विवाद।

    3. अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव पर भी जताई आपत्ति।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी अंतरकलह थम नहीं रहा है। 21 जुलाई की शहीद दिवस रैली के दौरान मंच पर पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ समय को लेकर हुई कहासुनी के बाद श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने तीखा रुख अख्तियार कर लिया है।

    बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कल्याण ने स्पष्ट कहा कि 'दीदी को अब जमीनी हकीकत समझनी होगी। अगर वह यह सोचती हैं कि जो मन में आएगा बोलेंगी और जो अभिषेक या डेरेक कहेंगे वही चलेगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला।'

    ममता बनर्जी पर बरसे कल्याण बनर्जी

    कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को मंच पर हुई घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि उन्होंने दोपहर 12:50 बजे अपना भाषण शुरू किया था और करीब 22 मिनट बोले। लेकिन ममता बनर्जी ने उन्हें भाषण छोटा करने का इशारा किया और बार-बार घड़ी दिखाती रहीं।

    इससे आहत होकर कल्याण ममता का भाषण सुने बिना ही मंच छोड़कर चले गए। कल्याण ने तंज कसते हुए कहा कि किसी ने दीदी के कान में गलत भर दिया था कि मैंने एक घंटे तक भाषण दिया है।

    ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के कार्यशैली की आलोचना करते हुए श्रीरामपुर के सांसद ने कहा कि मैंने अपनी ज़िंदगी, जवानी और पेशा ममता दीदी के लिए कुर्बान कर दिया। लेकिन हर बात में सिर्फ 'अभिषेक-अभिषेक' करने से काम नहीं चलेगा।

    खबरें और भी

    अभिषेक को घर में बैठने के बजाय जमीन पर उतरना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी ने समय रहते जमीनी सच्चाई को स्वीकार नहीं किया, तो जिस दल को उन्होंने अपने खून-पसीने से खड़ा किया है, वह उसे अपने ही हाथों समाप्त कर देंगी।

    यह भी पढ़ें- 'किसी को बख्शा नहीं जाएगा', अम्फान घोटाले पर शुभेंदु अधिकारी की वॉर्निंग; बोले- खुलेगी पूरी फाइल