Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नौकरी के बहाने बांग्लादेश भेजी गई कोलकाता की युवती, भाई को फोन कर बताई आपबीती

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:21 PM (IST)

    तमिलनाडु में नौकरी का झांसा देकर कोलकाता की एक युवती को बांग्लादेश में तस्करी किया गया, जहां उसके साथ अत्याचार हुआ। ...और पढ़ें

    (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

    (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तमिलनाडु में अधिक वेतन वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती को कथित तौर पर बांग्लादेश ले जाकर तस्करी करने का मामला सामने आया है। युवती के परिवार के मुताबिक, वहां एक गिरोह ने उसके साथ अत्याचार किया।

    किसी तरह उसके चंगुल से निकलने के बाद युवती को बांग्लादेश के गोपालगंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से उसने एक महिला के मोबाइल फोन से कोलकाता में रह रहे अपने भाई को फोन किया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

    पीड़िता का भाई मूल रूप से उत्तर 24 परगना के संदेशखाली का रहने वाला है और फिलहाल कोलकाता के गैलिफ स्ट्रीट इलाके में रहता है। उसकी बहन की शादी संदेशखाली में हुई थी, लेकिन कुछ वर्ष पहले वह ससुराल छोड़कर भाई के पास आ गई थी और नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिए उसकी एक व्यक्ति से पहचान हुई।

    आरोप है कि उसने तमिलनाडु में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। नौकरी की उम्मीद में युवती एक जुलाई को घर से निकली, लेकिन इसके बाद परिवार का उससे संपर्क नहीं हो सका। परिवार ने पहले संदेशखाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

    खबरें और भी

    बांग्लादेश की महिला के मोबाइल से भाई को किया फोन

    18 जुलाई की दोपहर बांग्लादेश की लामिया अख्तर नामक महिला के मोबाइल से युवती के भाई के पास फोन आया। भाई ने पुलिस को बताया कि दूसरी तरफ उसकी बहन की आवाज थी। युवती ने कथित तौर पर बताया कि उसे तमिलनाडु ले जाने के बजाय अपहरण कर बांग्लादेश पहुंचाया गया।

    वहां उसके साथ मारपीट और अत्याचार किया गया। वह किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही और घायल अवस्था में गोपालगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराई गई।

    अस्पताल से ही उसने लामिया के मोबाइल से भाई को फोन किया। दोनों के बीच 3 मिनट 53 सेकंड तक बातचीत हुई। इसके बाद परिवार का उस नंबर से दोबारा संपर्क नहीं हो सका।

    युवती का पता नहीं चलने पर उसके भाई ने उत्तर कोलकाता के श्यामपुकुर थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने अपहरण और मानव तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कोलकाता पुलिस अब विदेश मंत्रालय के माध्यम से बांग्लादेश पुलिस से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।