Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम शुभेंदु से मिले बंगाल के दो मुस्लिम सांसद, मोदी-शाह से भी कर चुके हैं मुलाकात; क्या हुई बात?

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:22 PM (IST)

    मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिलकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर चिंता जताई। ...और पढ़ें

    सीएम शुभेंदु से मिले बंगाल के दो मुस्लिम सांसद। (पीटीआई)

    सीएम शुभेंदु से मिले बंगाल के दो मुस्लिम सांसद। (पीटीआई)

    HighLights

    1. मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की।

    2. मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

    3. मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप, कार्रवाई रोकने की अपील।

    डिजिटल डेस्क, कोलकाता। मुर्शिदाबाद जिले के दो सांसदों ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुलाकात की और मस्दिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर चिंता जताई।

    राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद अबू ताहिर खान में आरोप लगाया कि राज्य में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

    मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण- खलीलुर रहमान

    जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान के साथ आए खान ने कहा, 'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बंगाल में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। कृपया इसे रोकें। हमें अपनी प्रार्थना करने के लिए अनुमति मिलनी चाहिए।'

    उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देशों का निश्चित रूप से पालन किया जाना चाहिए, लेकिन मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना सही नहीं है। हमने सरकार से इस मामले पर गौर करने का अनुरोध किया है।

    मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का काम रोकें- खान

    2024 में टीएमसी के टिकट पर मुर्शिदाबाद से फिर से चुने गए खान ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह दिखा रही है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का काम रोकें।

    दोंनों सांसदों ने मुस्लिम बहुल जिले में SIR ट्रिब्यूनल में लंबित बड़ी संख्या में मामलों पर अधिकारी से दखल देने की भी मांग की।

    सुनवाई में तेजी लाई जाए- खान

    खान ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे असली वोटर हैं जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं और वे ट्रिब्यूनल के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस देरी की वजह से पासपोर्ट वेरिफिकेशन, जमीम के रजिस्ट्रेशन और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में दिक्कतें आ रही हैं। हमने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि सुनवाई में तेजी लाई जाए और 31 दिसंबर कर उन्हें पूरा किया जाए।

    गुरुवार को खान, रहमान और सांसद यूसुफ पठान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा उठाया।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी