Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं', झालमुड़ी लेने पहुंचे पीएम मोदी ने दुकानदार के सवाल का दिया मजेदार जवाब

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:12 AM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद एक झालमुड़ी स्टॉल पर अचानक रुककर सबको चौंका दिया। उन्होंने दुकानदार विक्रम साह की बनाई झ ...और पढ़ें

    झाड़ग्राम में झालमुड़ी की दुकान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फोटो-एएनआइ)

    झाड़ग्राम में झालमुड़ी की दुकान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फोटो-एएनआइ)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। झाड़ग्राम में चुनावी सभा समाप्त हो चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला हेलिपैड की ओर बढ़ रहा था, लेकिन तभी अचानक गाड़ियां रुक गईं।

    ढलती दोपहर में प्रधानमंत्री को गाड़ी से उतरते देख सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग हैरान रह गए। पीएम मोदी सीधे कॉलेज मोड़ स्थित एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर जा पहुंचे और मुस्कुराते हुए कहा—'भाई, झालमुड़ी खिलाओ।'

    देश के प्रधानमंत्री को अचानक अपने सामने देख झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साव हक्का-बक्का रह गया। विक्रम कुछ समझ पाता, उससे पहले ही प्रधानमंत्री ने 10 रुपये की झालमुड़ी का ऑर्डर दे दिया। जब मुड़ी तैयार हुई, तो विक्रम ने पैसे लेने में संकोच किया, लेकिन पीएम मोदी ने संजीदगी से कहा-'ऐसा नहीं होता'।

    पीएम ने तुरंत अपनी जेब से पैसे निकाले और विक्रम के हाथ में थमा दिए। इस क्रम बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई। इस दौरान स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा और 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

    PM Modi (14)

    चुटीले अंदाज में चुटकी: 'बस दिमाग नहीं खाता'

    झालमुड़ी तैयार करने के दौरान विक्रम और प्रधानमंत्री के बीच जो संवाद हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। विक्रम ने पूछा कि साहब, मिर्च डालेंगे?

    पीएम मोदी ने जवाब दिया, 'हां।' फिर जब विक्रम ने प्याज के बारे में पूछा, तो पीएम मोदी ने हंसते हुए हिंदी में कहा कि प्याज भी खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं खाता! प्रधानमंत्री का यह मजाकिया अंदाज सुनकर वहां मौजूद हर शख्स खिलखिला उठा।

    PM Modi (12)

    जनसंपर्क का अनोखा तरीका: 'मुड़ी पे चर्चा'

    सिर्फ खुद ही नहीं, प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी का वह दोना अपने पास खड़े अन्य लोगों की ओर भी बढ़ाया और उन्हें भी स्वाद चखने को दिया।

    रविवार के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री का यह सहज जनसंपर्क इंटरने मीडिया पर 'मुड़ी पे चर्चा' के रूप में वायरल हो गया। खुद प्रधानमंत्री ने भी इस पल की तस्वीरें साझा कीं।

    PM Modi (13)

    बिहार का विक्रम और बंगाल की मुड़ी

    झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साव, जो मूल रूप से बिहार के गया जिले का निवासी है, इस घटना के बाद से सातवें आसमान पर है। विक्रम ने बताया कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था। उन्होंने मुझसे मेरा नाम, पिता का नाम और पता पूछा। इतने बड़े पद पर होकर भी उन्होंने बहुत सहजता से बात की।

    मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी कणिका महतो और कल्याणी महतो ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री को सड़क किनारे इस तरह आम आदमी की तरह झालमुड़ी खाते देखेंगे। कॉलेज मोड़ पर हुई इस छोटी सी मुलाकात ने झाड़ग्राम के लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।

    खबरें और भी