Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना, 4 जुलाई से 'कैप्टन क्लीन' अभियान का थर्ड फेस शुरू

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 11:26 PM (IST)

    पूर्व रेलवे ने रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए 'कैप्टन क्लीन' अभियान का तीसरा और सख्त चरण शुरू किया है। ...और पढ़ें

    रेलवे का कैप्टन क्लीन अभियान (AI जेनरेटेड फोटो)

    रेलवे का कैप्टन क्लीन अभियान (AI जेनरेटेड फोटो)

    HighLights

    1. पूर्व रेलवे ने 'कैप्टन क्लीन' अभियान का तीसरा चरण शुरू किया।

    2. रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने या थूकने पर जुर्माना लगेगा।

    3. यात्री गंदगी की सूचना देकर अभियान में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं।

    जागरण संवाददाता, कोलकाता। पूर्व रेलवे ने रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपने अभियान के तीसरे और सबसे सख्त चरण की शुरुआत करने जा रहा है।

    पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) मिलिंद देउस्कर के नेतृत्व में शनिवार, चार जुलाई से शुरू होने वाले इस अभियान का नाम 'कैप्टन क्लीन' और ईस्टर्न रेलवे इज वाचिंग यू रखा गया है।

    जीएम जोन व्यापी इस स्वच्छता अभियान का हावड़ा स्टेशन से शुभारंभ करेंगे। इसके तहत रेलवे परिसरों में कचरा फैलाने या जहां-तहां थूकने पर अब जुर्माना वसूला जाएगा। शुक्रवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

    रेलवे ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

    पूर्व रेलवे ने अप्रैल में स्वच्छता जागरूकता अभियान के पहले चरण का शुभारंभ किया था। पहले चरण में यात्रियों, विक्रेताओं और स्थानीय लोगों को रेलवे परिसर व पटरियों पर कचरा न फेंकने के लिए जागरूक किया गया।

    दूसरे चरण में शुरू किए गए 30 मिनट चैलेंज के तहत यात्रियों से गंदगी की सूचना मांगी गई, जिसमें मिली 126 शिकायतों पर रेलवे ने 30 मिनट के भीतर सफाई सुनिश्चित की।

    अब तीसरे चरण में रेलवे परिसर में कचरा फैलाने या थूकने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों को मौके पर ही पकड़कर जुर्माना लगाया जाएगा। यात्री भी इसमें भागीदारी कर सकेंगे।

    यदि कोई व्यक्ति गंदगी फैलाते दिखे तो उसका फोटो और स्थान की जानकारी व्हाट्सऐप नंबर 9002022780 पर भेजी जा सकेगी। सूचना देने वाले यात्री को कैप्टन क्लीन की उपाधि और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम मांजी ने कहा कि स्वच्छता सभी की साझा जिम्मेदारी है और इस अभियान से यात्रियों को सक्रिय भागीदार बनाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- तृणमूल में वर्चस्व की लड़ाई, अपने ही बनाए पार्टी के संविधान में फंसती दिख रहीं ममता