'काश! वे तानाशाह होते', पीएम मोदी के समर्थन में सामने आई रुपाली गांगुली, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
अभिनेत्री रुपाली गांगुली की प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में की गई 'काश वे तानाशाह होते' टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। ...और पढ़ें

पीएम मोदी के समर्थन में सामने आई रुपाली गांगुली।
HighLights
रुपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में विवादास्पद टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, 'काश प्रधानमंत्री तानाशाह होते', जिससे विवाद छिड़ा।
यह टिप्पणी जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के बाद आई।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अभिनेत्री और भाजपा सदस्य रुपाली गांगुली की एक टिप्पणी ने इंटरनेट मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक व्यवहार पर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा कि काश वह तानाशाह होते।
इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर कई लोगों ने उनकी टिप्पणी की आलोचना की और उनके चर्चित धारावाहिक किरदार मोनिशा के नाम का इस्तेमाल करते हुए तंज कसे।
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है तार
विवाद की शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक छात्र प्रदर्शन के वीडियो से हुई। वीडियो में एक नाबालिग लड़की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लोगों से उन्हें गाली देने के बजाय थप्पड़ मारने की बात कहती नजर आई। इसके बाद वह प्रधानमंत्री की तस्वीर और चप्पल का इस्तेमाल करते हुए कथित तौर पर उसी का प्रदर्शन करती दिखाई दी।
रुपाली ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आने के बाद रुपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री के अपमान को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि इस तरह प्रधानमंत्री का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और कहा कि वह चाहती हैं कि प्रधानमंत्री तानाशाह होते।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
गौरतलब है कि रुपाली की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई उपयोगकर्ताओं ने उनके बयान को लेकर सवाल उठाए। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री के अपमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के उनके अधिकार का समर्थन भी किया।