Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म होगा सिलीगुड़ी का वर्षों का इंतजार, सीएम शुभेंदु करेंगे वर्दवान रोड फ्लाईओवर का शुभारंभ

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:06 PM (IST)

    सिलीगुड़ी में महात्मा गांधी स्क्वायर से वर्दवान रोड को जोड़ने वाले 1.124 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन 27 जुलाई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करे ...और पढ़ें

    (यह तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है)

    (यह तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर वासियों के सब्र का बांध और जाम का दर्द खत्म होने जा रहा है। महात्मा गांधी स्कायर (एयरव्यू मोड़) से वर्दवान रोड को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सोमवार यानी 27 जुलाई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 1.124 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

    उद्धघाटन के पहले रविवार को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने सुरक्षा और ट्रैफिक ट्रायल की बारीकियों का निरीक्षण किया।

    पुलिस कमिश्नर ने परखा हर कोना मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिलीगुड़ी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी ( ट्रैफिक ) काजी शम्शुद्दीन एहमद, एडीसीपी पूर्णिमा शेरपा, एसीपी सुबीर दत्ता व ट्रैफिक के अन्य अधिकारियों सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ फ्लाईओवर की फिनिशिंग, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि उद्घाटन के बाद ट्रैफिक का मूवमेंट इस तरह हो ताकि नीचे और ऊपर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलती रहे।

    इस फ्लाईओवर की कहानी सिलीगुड़ी के लोगों के संघर्ष और लंबे इंतजार का जीता-जागता गवाह है। आइए नजर डालते हैं इसके उतार-चढ़ाव भरे सफरनामे पर

    वर्ष 2018 में प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई| लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्दवान रोड पर जाम की समस्या से मुक्ति के लिए 90 करोड़ की लागत से परियोजना की आधारशिला रखी गई और निर्माण कार्य की शुरुआत हुआ।

    ⁠2019 से 2021 के बीच रेलवे क्रासिंग से जुड़ी तकनीकी मंजूरियों और कोविड-19 महामारी के दौर के चलते काम सालों-साल ठप रहा और कई बार इसकी समय सीमा बदली।

    ⁠2022 से 2025 निर्माणकार्य कछुए की चाल से चला| निर्माणकार्य को गति देने के लिए अतिरिक्त फंड जारी किया गया| नगर निगम के तत्कालीन मेयर गौतम देव ने जुलाई 2025 से लेकर एक जनवरी 2026 तक कई बार उद्घाटन तिथि की घोषणा की, जो तकनीकी अड़चनों की भेंट चढ़ गए।

    4 मई 2026 को राज्य में सत्ता पलट गई| भाजपा की गठित होने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सिलीगुड़ी दौरे में इस ब्रिज क उद्घाटन की उम्मीद जगी| बल्कि बतौर मुख्यमंत्री पहली बार सिलीगुड़ी आने के पहले सिलीगुड़ी पुलिस ने ट्रायल रन के साथ उद्घाटन की तैयारी पूरी की लेकिन फिर तैयारी धरी की धरी रह गई| इसके बाद ब्रिज का रंग नीला-सफेद से बदलकर भगवा किया गया| सभी तकनीकी और सुरक्षा एनओसी मिलने के बाद अब सोमवार को यह ब्रिज पूरी तरह आम जनता की गाड़ियों की रफ्तार के लिए खुलने जा रहा है।

    खबरें और भी