Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल के नए सीएम होंगे सुवेंदु अधिकारी, अमित शाह ने किया एलान; कल होगा शपथग्रहण

    Updated: Fri, 08 May 2026 06:53 PM (IST)

    भाजपा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की है। यह फैसला 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा की 207 सीटों पर ऐतिहासिक ...और पढ़ें

    सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री (फाइल फोटो)

    सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री घोषित।

    2. अमित शाह ने भाजपा विधायक दल की बैठक में घोषणा की।

    3. भाजपा ने 2026 विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीतीं।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है।

    शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई नवनिर्वाचित 206 विधायकों(सुवेंदु दो सीटों से जीते हैं) की बैठक में सुवेंदु को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह के बीच नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

    विरोध में नहीं आया कोई दूसरा नाम

    न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई इस निर्णायक बैठक के लिए अमित शाह को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया था, जबकि उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

    बैठक के बाद अमित शाह ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी लोकतांत्रिक रही। आठ प्रस्ताव आए और सभी में केवल सुवेंदु अधिकारी का ही नाम था। हमने दूसरे नाम के लिए पर्याप्त समय दिया, लेकिन कोई अन्य दावेदार सामने नहीं आया।

    ममता को दी करारी शिकस्त, मिला ईनाम

    सुवेंदु अधिकारी की इस ताजपोशी के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका ममता बनर्जी को उनके ही घर में मात देना रहा। 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराने के बाद, इस बार सुवेंदु ने भवानीपुर में उन्हें 15 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

    खबरें और भी

    बंगाल के इतिहास में यह दुर्लभ उदाहरण है जब नेता प्रतिपक्ष ने सीधे मुख्यमंत्री को चुनाव में पटखनी दी हो। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो जमीन पर संघर्ष करेगा और दिग्गज प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देगा, कमान उसी के हाथ में होगी।

    अभूतपूर्व संवैधानिक संकट हो गई थी उत्पन्न

    राज्य में चुनावी नतीजों के बाद एक अजीबोगरीब संवैधानिक स्थिति पैदा हो गई थी। सात मई को विधानसभा भंग होने के बावजूद ममता बनर्जी ने हार स्वीकार करने या इस्तीफा देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने भाजपा पर जनादेश लूटने का आरोप लगाते हुए कानूनी लड़ाई की चेतावनी दी है।

    मुख्यमंत्री के इस्तीफा न देने के कारण राज्यपाल आरएन रवि ने फिलहाल शासन की बागडोर अपने हाथों में ले रखी है। हालांकि, शनिवार को सुवेंदु के शपथ लेते ही स्थित सामान्य हो जाएगी।

    शपथ ग्रहण की तैयारी, मोदी होंगे गवाह

    राज्य की 294 सीटों में से भाजपा ने 207 पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर सिमट गई है। शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए बंगाल भाजपा में जबरदस्त उत्साह है।

    अमित शाह ने शुक्रवार सुबह दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बंगाल के नए सफर की मंगलकामना की। सुवेंदु अधिकारी अब राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, जिसके बाद शनिवार को वे बंगाल के नौवें और भाजपा के पहले  मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

    थलापति विजय को समर्थन पर DMK ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, कहा- संसद में अलग बैठेंगे हमारे सांसद