Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ​​​​​तमन्ना हत्याकांड में 24 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:04 PM (IST)

    नदिया के कालिगंज में तमन्ना हत्याकांड में पुलिस ने 24 आरोपितों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता के साथ आर्म्स एक्ट की ध ...और पढ़ें

    तमन्ना की हत्या के मामले में पूरक आरोपपत्र दाखिल (प्रतीकात्मक फोटो)

    तमन्ना की हत्या के मामले में पूरक आरोपपत्र दाखिल (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. कालिगंज तमन्ना हत्याकांड में 24 आरोपितों पर पूरक आरोपपत्र।

    2. आरोपपत्र में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल की गईं।

    3. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच में तेजी लाई गई।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। नदिया के कालिगंज में छोटी बच्ची तमन्ना की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 24 आरोपितों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

    कृष्णनगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) अदालत में दाखिल इस आरोपपत्र में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और ईएस एक्ट की धाराएं तीन व चार भी जोड़ी गई थीं। पहले दाखिल आरोपपत्र में आर्म्स एक्ट की धारा शामिल नहीं थी।

    सभी आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार, कालिगंज थाने में दर्ज मामले में पहले चरण में 24 में से 13 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। इनमें 11 आरोपित गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि दो फरार थे।

    बाद में आरोपपत्र में शामिल नहीं किए गए बाकी 11 आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे दोनों आरोपितों को भी बाद में पकड़ लिया गया।

    इस तरह मामले में एफआइआर में नामजद सभी 24 आरोपितों को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 23 आरोपित फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि एक को कलकत्ता हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

    राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तमन्ना हत्याकांड की जांच में तेजी आई थी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस ने फरार आरोपितों को दूसरे राज्यों से भी गिरफ्तार किया था।

    यह भी पढ़ें- स्वर्णरेखा नदी के कटाव से दहशत में मालिंचा गांव, खेत-खलिहान और घर नदी में समाए; स्थायी तटबंध निर्माण की मांग