Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ममता ने छीना लोकसभा में पद तो केंद्र सरकार ने दी सुरक्षा, TMC सांसद काकोली घोष को मिली Y कैटेगरी सिक्योरिटी

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:24 PM (IST)

    तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तिदार को केंद्र सरकार ने 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, जो 19 मई से लागू है। ...और पढ़ें

    केंद्र सरकार ने काकोली घोष को दी Y कैटेगरी सिक्योरिटी (फाइल फोटो)

    केंद्र सरकार ने काकोली घोष को दी Y कैटेगरी सिक्योरिटी (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तिदार को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

    इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। काकोली की सुरक्षा में सीआइएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं और 19 मई से यह व्यवस्था लागू हो चुकी है।

    TMC ने छीना संसदीय दल के मुख्य सचेतक का पद

    राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में अपने संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से काकोली को हटा दिया था। उनकी जगह फिर से कल्याण बंद्योपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    पद से हटाए जाने के बाद काकोली ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था, '1976 से पहचान, 1984 से साथ की शुरुआत। चार दशक की निष्ठा का आज पुरस्कार मिला।'

    इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी। राजनीतिक हलकों में इसे काकोली के सार्वजनिक असंतोष के बाद मिला 'पुरस्कार' बताया जा रहा है। हालांकि, काकोली या भाजपा की ओर से इस विषय पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- तीन साल में जर्जर घर से आलीशान महल तक... कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी शांतनु सिन्हा पर उठे सवाल