Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेमौसम बरसात की मार झेल रहे बंगाल के किसान, फसल बर्बाद होने से दो किसानों ने की आत्महत्या

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 07:15 PM (IST)

    बंगाल में बेमौसम बरसात से फसल बर्बाद होने के कारण अलग-अलग जिलों के दो किसानों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली । पुलिस ने बताया कि पश्चिमी मेदिनीपुर जिले ...और पढ़ें

    बेमौसम बरसात से फसल बर्बाद होने से दो किसानों ने दी जान। प्रतीकात्मक फोटो।
    बेमौसम बरसात से फसल बर्बाद होने से दो किसानों ने दी जान। प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. पिछले सप्ताह दो दिन चक्रवात की वजह से हुई थी भारी बारिश
    2. अलग-अलग जिलों के दो किसानों ने की खुदकुशी

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में बेमौसम बरसात से फसल बर्बाद होने के कारण अलग-अलग जिलों के दो किसानों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना में बापी घोष (50) नामक एक आलू किसान ने शुक्रवार रात कथित तौर पर कीटनाशक खा लिया और अगले दिन एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

    आलू की फसल बर्बाद होने से परेशान थे बापी घोष

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चक्रवात मिचौंग के प्रभाव के चलते हुई बारिश के कारण उनकी आलू की पूरी फसल बर्बाद हो गई थी जिससे वह काफी परेशान थे।

    धान की फसल के नुकसान के बाद उठाया कदम

    दूसरी ओर एक अन्य किसान तरुण पालुई को शुक्रवार को हुगली जिले के आरामबाग में अपने घर के अंदर लटका हुआ पाया गया। अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर धान की फसल को हुए भारी नुकसान के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। हमने मौतों की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ेंः Kolkata: कम वेतन पर संविदा कर्मियों की नियुक्ति कर काम की गुणवत्ता से किया जा रहा है समझौता- हाई कोर्ट

    राज्य के कृषि मंत्री ने क्या कहा?

    राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि जो किसान फसल क्षति के कारण नुकसान का सामना कर रहे हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। चट्टोपाध्याय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ है। जिन लोगों को नुकसान हुआ है हम उन सभी को मुआवजा देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः West Bengal: बंगाल में शिक्षिका की नौकरी से वंचित महिला ने सिर मुंडवा कर किया प्रदर्शन, तृणमूल प्रवक्ता पर फेंका गया जूता