बंगाल चुनाव: 'अच्छे से खबर लेंगे...फिर पछताना मत', UP के सिंघम और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जहांगीर खान को चेतावनी
बंगाल विधानसभा चुनाव में आईपीएस अजय पाल शर्मा को पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को मतद ...और पढ़ें

यूपी के सिंघम अजय पाल शर्मा की जहांगीर खान को चेतावनी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा रोकने के उद्देश्य से कई तेज-तर्रार और विशेष अधिकारियों को पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के धाकड़ अधिकारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा की नियुक्ति भी बंगाल चुनाव के दौरान की गई है।
बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ। वहीं दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण के मतदान से पहले यूपी के धाकड़ आईपीएस ऑफिसर अजय पाल शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी दे रहे हैं।
'अच्छे से खबर लेंगे'
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और उत्तर प्रदेश पुलिस के 'सिंघम' अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना में पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किया गया है।
अजय पाल शर्मा ने अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी जहांगीर खान पर परिवार को कड़ी चेतावनी दी है। यूपी के सिंघम ने कहा, 'अगर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की तो अच्छे से खबर ली जाएगी।'
जहांगीर खान इस बार के बंगाल विधानसभा क्षेत्र में फलता से टीएमसी की सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जहांगीर खान पर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के गंभीर आरोप भी लगे हैं।
ऐसे में जब अजय पाल शर्मा फलता विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, तब उन्होंने कहा, 'यहां जहांगीर के घरवाले भी खड़े हैं। उसको बता देना कायदे से कि ये जो बार-बार खबरें आ रही हैं कि उसके लोग धमका रहे हैं। हम फिर अच्छे से खबर लेंगे। फिर बाद में रोना-पछताना मत।'
Ajay Pal Sharma, the encounter specialist and “Singham” of UP Police, has been deployed as Police Observer in South 24 Parganas.
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 27, 2026
He wasted no time in setting the tone, firmly reading the riot act to the family members of Abhishek Banerjee’s close aide, Jehangir Khan.
The… pic.twitter.com/N5sYcDdJCG
Y कैटेगरी की सुरक्षा पर उठे सवाल
अजय पाल शर्मा जब जहांगीर खान के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, तब उनके घर के बाहर 14 जवान मिले। यूपी के सिंघम को स्थानीय एसपी ने जानकारी दी कि जहांगीर खान को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके 10 जवान सुरक्षा के लिए मिलते हैं।
अजय पाल शर्मा ने सवाल किया कि अतिरिक्त 4 जवान क्यों तैनात किए गए हैं। इसके लिए यूपी के अधिकारी ने स्थानीय एसपी को नोटिस थमा दिया और अतिरिक्त फोर्स तैनात करने पर जवाब मांगा।