Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रुप-डी पदों पर मिलेगा नौकरी का अवसर

    Updated: Tue, 26 May 2026 03:50 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ग्रुप-डी पदों पर संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। पंजीकरण एवं स्टांप राजस्व निदेशालय में ...और पढ़ें

    बंगाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों नौकरी का मौका (यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।)

    बंगाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों नौकरी का मौका (यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल सरकार ने सेवानिवृत्त राज्य सरकारी कर्मचारियों को फिर से काम का अवसर देने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। राज्य सरकार के डायरेक्टरेट आफ रजिस्ट्रेशन एंड स्टांप रेवेन्यू विभाग की ओर से ग्रुप-डी श्रेणी के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया गया है।

    इस पहल का उद्देश्य विभाग में खाली पद भरने के साथ अनुभवी कर्मचारियों की सेवाओं का दोबारा उपयोग करना है।

    जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल चार रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए वही कर्मचारी पात्र होंगे, जो सेवानिवृत्ति के समय बंगाल सरकार के ग्रुप-सी या ग्रुप-डी पदों पर कार्यरत थे। अभ्यर्थियों की उम्र एक जून, 2026 तक साढ़े 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    चयनित कर्मचारियों की नियुक्ति शुरू में छह महीने के लिए पूरी तरह संविदा आधार पर होगी। हालांकि विभागीय जरूरत और कामकाज के प्रदर्शन के आधार पर इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। नियुक्त कर्मचारियों को हर महीने आठ हजार रुपये निश्चित मानदेय दिया जाएगा। उन्हें राज्य सरकार द्वारा तय सामान्य ग्रुप-डी कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होगी।

    विभाग की ओर से बताया गया है कि चयनित कर्मचारियों की तैनाती डायरेक्टरेट आफ रजिस्ट्रेशन एंड स्टांप रेवेन्यू के मुख्यालय या उसके अधीन किसी भी कार्यालय में की जा सकती है। आवेदन जमा करने की अंतिम समयसीमा दो जून, 2026 शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है। योग्य आवेदकों को चयन समिति साक्षात्कार के लिए बुलाएगी, जिसके आधार पर अंतिम नियुक्ति की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बंगाल: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, शुभेंदु सरकार हर महीने देगी 3,000 रुपये; 'युवा शक्ति' पोर्टल शुरू