बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ 'नोमस्कार' से 'जोय श्रीराम' तक की नई धारा, BJP की जीत के साथ बदला माहौल
बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राज्य के सामाजिक माहौल में बदलाव आया है, जहां अब 'नोमस्कार' की जगह 'जय श्रीराम' का उद्घोष आम हो गया है। ...और पढ़ें
-1778005448286_m.webp)
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ बदला माहौल (फोटो-पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
इंद्रजीत सिंह, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राज्य की राजनीतिक तस्वीर ही नहीं, बल्कि सामाजिक माहौल में भी तेज बदलाव देखने को मिल रहा है, जो बंगाल अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, साहित्यिक विरासत और सौम्य सामाजिक व्यवहार के लिए जाना जाता रहा है, वहां अब सार्वजनिक अभिव्यक्ति के तौर-तरीकों में बदलाव साफ झलकने लगा है।
सबसे दिलचस्प परिवर्तन रोजमर्रा के अभिवादन में देखने को मिल रहा है, जहां पहले आमतौर पर लोग एक-दूसरे से मिलते वक्त 'नोमस्कार' यानी नमस्कार कहते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में लोग 'जोय श्रीराम' यानी जय श्रीराम का उद्घोष करते नजर आ रहे हैं।
यह बदलाव केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों की गलियों तक इसकी गूंज पहुंच चुकी है। यह नारा अब सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि एक राजनीतिक और सामाजिक पहचान का भी हिस्सा बनता जा रहा है।
सत्ता परिवर्तन के साथ बदलाव
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सभाओं, जुलूसों, रैलियों में 'जय श्रीराम' का नारा प्रमुखता से सुनाई दिया। 'जय श्रीराम' का उद्घोष करते लोगों के चेहरों पर तंज या कटाक्ष नहीं, बल्कि उत्साह, उमंग और एक नए दौर की शुरुआत का भाव झलक रहा है।
खबरें और भी
समाज के एक हिस्से में इसे लेकर असहजता भी है। कुछ लोग इसे पारंपरिक बंगाली पहचान के क्षरण के रूप में देख रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि बंगाल की मूल पहचान उसकी विविधता, सहिष्णुता और सांस्कृतिक संतुलन में रही है, और किसी एक नारे या प्रतीक का अत्यधिक प्रभुत्व इस संतुलन को प्रभावित कर सकता है।
राज्य सचिवालय में सरकारी कर्मचारियों ने लगाए जय श्रीराम के नारेभाजपा की जीत का जश्न मंगलवार को राज्य सचिवालय नवान्न भवन में भी मनाया गया।
राज्य सरकार के कर्मचारियों के एक वर्ग ने भाजपा की जीत की खुशी में राज्य सचिवालय की बहुमंजिला इमारत में जय श्रीराम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए तथा भगवा झंडे लहराए।
एक अधिकारी ने बताया कि नवान्न के अंदर हमने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा था। राज्य सचिवालय में पहली बार जय श्रीराम के नारों की गूंज ने सबको चौंका दिया।
यह भी पढ़ें- ममता बोलीं- नहीं दूंगी इस्तीफा, भाजपा ने दिखाया संविधान का आईना