विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: विधानसभा के विशेष सत्र में अचानक कांपने लगे TMC विधायक, एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 16 Oct 2023 06:59 PM (GMT+05:30)

बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान तृणमूल विधायक अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। तृणमूल विधायक कल्लोल खां ...और पढ़ें

विधानसभा के विशेष सत्र में अचानक कांपने लगे TMC विधायक (Image: Jagran)
विधानसभा के विशेष सत्र में अचानक कांपने लगे TMC विधायक (Image: Jagran)

HighLights

  1. विधानसभा के विशेष सत्र में अचानक कांपने लगे TMC विधायक
  2. अस्पताल में दो घंट तक डाक्टरों की निगरानी में रहे नदिया के तृणमूल विधायक
  3. मेडिकल जांच कराने की मिली सलाह

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए आए तृणमूल विधायक अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। विधायक के हाथ-पैर अचानक से तेजी से कांपने लगे। इसे लेकर सोमवार को विधानसभा भवन में कुछ देर आपाधापी मची रही।

तृणमूल विधायक का नाम कल्लोल खां है। वह नदिया के नक्काशीपाड़ा के विधायक हैं। उनकी तबीयत बिगड़ता देख तुरंत विधानसभा में तृणमूल के उप मुख्य सचेतक तापस राय के कक्ष में ले जाया गया। वहां विधानसभा के डाक्टर को बुलाया गया, लेकिन इसके बाद भी जब उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो डाक्टर ने कल्लोल को शारीरिक जांच के लिए अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

विधानसभा सत्र के दौरान हुई घटना

यह घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। उस समय विधानसभा का सत्र चल रहा था। कल्लोल को अपने कक्ष में लाने के बाद, तापस ने डाक्टर की सलाह के अनुसार एसएसकेएम अस्पताल से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनकी शारीरिक स्थिति की जांच के बाद उन्हें अस्पताल में करीब दो घंटे तक निगरानी पर रखने के बाद पौने चार बजे अस्पताल से छोड़ दिया गया।

मेडिकल जांच कराने की मिली सलाह

डाक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने को कहा है। इसके अलावा, एसएसकेएम डाक्टरों ने विधायक को कई मेडिकल जांच कराने की भी सलाह दी है। कल्लोल को परीक्षण रिपोर्ट के साथ जल्द से जल्द डाक्टर के पास वापस आने के लिए कहा गया है। विधायक सोमवार दोपहर अस्पताल से घर के लिए निकले। डाक्टरों ने कहा कि फिलहाल वह कुछ हद तक स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: West Bengal: कोलकाता में राम मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, अमित शाह सोमवार को करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़े: Bengal: कम्युनिस्ट विचारधारा के होने के बावजूद पूजा-पाठ करते हैं माकपा के अधिकांश नेता, रिपोर्ट में सामने आई यह बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।