'चार मई को बंगाल में नया सवेरा होगा', मालदा की चुनावी सभा में बोले नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मालदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 मई को बंगाल में नया सवेरा होगा। उन्होंने तृणमूल सरकार पर घु ...और पढ़ें
HighLights
4 मई को बंगाल में भाजपा सरकार से नया सवेरा होगा।
घुसपैठियों को भगाया जाएगा, दीदी को 'टाटा बाय-बाय' कहें।
महिलाओं की असुरक्षा, भ्रष्टाचार पर तृणमूल सरकार को घेरा।
जागरण संवाददाता, मालदा। चार मई को बंगाल में नया सवेरा होगा। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य से डर का माहौल पूरी तरह खत्म हो जाएगा। जो घुसपैठिया आकर यहां बैठे हुए हैं,उनको भगाया जाएगा। समय आ गया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में दीदी को 'टाटा बाय-बाय' कह दिया जाए। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मालदा जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने राज्य की तृणमूल सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि पार्क स्ट्रीट से लेकर कामदुनी तक बंगाल की बेटियां असुरक्षित हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य की मुख्यमंत्री खुद एक महिला हैं, फिर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस ने मां-बहनों के अधिकार छीन लिए हैं, अब मां-बहनें ही उन्हें सजा देंगी।
'मोदी जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते हैं'
प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक हुई और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी उसी संकल्प का परिणाम है। बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भाजपा सरकार है और विकास के काम हो रहे हैं। यहां भी भाजपा सरकार लाइए, सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। भाजपा का मतलब है 'सबका साथ, सबका विकास'।
ममता सरकार को घेरा
भ्रष्टाचार के मामले में भी ममता सरकार को घेरा। कहा कि सारदा, नारदा, शिक्षक भर्ती घोटाला जैसे कई घोटाले हुए। इस सरकार के कई मंत्री जेल जा चुके हैं। बिहार में जो भ्रष्टाचारी थे, वे जेल में हैं और बाहर आए तो फिर जेल भेजे जाते हैं। भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम हमारी सरकार करेगी।
खबरें और भी
कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद बर्दाश्त नहीं होगा। हमारे लोगों को परेशान करने वालों को चार तारीख के बाद हिसाब देना पड़ेगा। उन्होंने तृणमूल पर महिलाओं के आरक्षण और समान अधिकार कानून को रोकने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: 'TMC ने कांग्रेस के साथ साजिश रचकर मां- बहनों को दिया धोखा', महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को घेरा