Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhaka Political violence: अमेरिका ने की ढाका में राजनीतिक हिंसा की निंदा, शांति और संयम बरतने का किया आह्वान

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 07:47 AM (IST)

    Dhaka Political violence संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार को ढाका में हुई राजनीतिक हिंसा की निंदा की है और कहा है कि वह संभावित वीजा प्रतिबंधों के लिए ...और पढ़ें

    संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार को ढाका में हुई राजनीतिक हिंसा की निंदा की (प्रतिकात्मक फोटो)
    संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार को ढाका में हुई राजनीतिक हिंसा की निंदा की (प्रतिकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच हुई हिंसा
    2. बीएनपी और अवामी लीग की पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर की हिंसा
    3. ढाका में अमेरिकी दूतावास ने की राजनीतिक हिंसा की निंदा

    एएनआई, वाशिंगटन। America on Dhaka Political violence: बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक दलों बीएनपी और अवामी लीग ने जनवरी 2024 में अपेक्षित चुनावों से पहले छिटपुट हिंसा के साथ विरोध प्रदर्शन किया। फकीरापूल क्षेत्र में बीएनपी के समर्थकों के साथ झड़प में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। इस हिंसा को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार को ढाका में हुई राजनीतिक हिंसा की निंदा की है और कहा है कि वह "संभावित वीजा प्रतिबंधों के लिए सभी हिंसक घटनाओं की समीक्षा करेगा।" इसमें सभी पक्षों से शांति और संयम बरतने का आह्वान किया गया।

    अमेरिकी विदेश विभाग के ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स (एससीए) ने शुक्रवार को कहा,"  "संयुक्त राज्य अमेरिका ढाका में आज की राजनीतिक हिंसा की निंदा करता है। हम सभी पक्षों से शांति और संयम बरतने का आह्वान करते हैं, संभावित वीजा प्रतिबंधों के लिए सभी हिंसक घटनाओं की समीक्षा की जाएगी। 

    ढाका में अमेरिकी दूतावास ने की राजनीतिक हिंसा की निंदा

    ढाका में अमेरिकी दूतावास ने सभी पक्षों से शांति और संयम बरतने का आह्वान किया। एक्स से बात करते हुए, ढाका में अमेरिकी दूतावास ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका 28 अक्टूबर को ढाका में हुई राजनीतिक हिंसा की निंदा करता है। एक पुलिस अधिकारी, एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या और एक अस्पताल को जलाने की घटना सामने आई है जोकि अस्वीकार्य है। यह घटना पत्रकारों सहित नागरिकों के खिलाफ हिंसा है। हम सभी पक्षों से शांति और संयम का आह्वान करते हैं। हम संभावित वीजा प्रतिबंधों के लिए सभी हिंसक घटनाओं की समीक्षा करेंगे।"

    हिंसक झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत

    ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में चुनावी तनाव बढ़ने के कारण राजनीतिक रैलियों में झड़पें हुईं और जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक कार्यकर्ता और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

    खबरें और भी

    अमेरिकी विदेश विभाग का यह बयान बीएनपी और पुलिस के बीच झड़प के दौरान एक पुलिस अधिकारी और एक राजनीतिक कार्यकर्ता के मारे जाने के बाद आया है।

    यह भी पढ़ें- F.R.I.E.N.D.S. स्टार मैथ्यू पेरी का लॉस एंजिल्स में निधन, 54 वर्षीय एक्टर का शव घर में मिला

    यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: काला सागर पर रूस का हवाई हमला, 36 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट