Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अगर यूक्रेन को बंद हुई सैन्य सहायता तो युद्ध में जीत सकते हैं पुतिन', व्हाइट हाउस ने US कांग्रेस को दी चेतावनी

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 06:05 AM (IST)

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कांग्रेस को चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अगर यूक्रेन को सहायता बंद हुई तो पुतिन जीत सकते हैं। ...और पढ़ें

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन (फाइल फोटो)
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्हाइट हाउस ने दी प्रतिक्रिया।
    2. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने US कांग्रेस से पूछा सवाल।

    एएफपी, वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कांग्रेस को चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अगर यूक्रेन को सहायता बंद हुई तो पुतिन जीत सकते हैं।

    व्लादिमीर पुतिन जीत सकते हैं युद्ध- व्हाइट हाउस

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन के लिए अमेरिकी सहायता साल के अंत तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नई फंडिंग पर सहमत नहीं होती है तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध जीत सकते हैं।

    राष्ट्रपति जो बाइडन के बजट निदेशक शालंडा यंग ने रिपब्लिकन हाउस के अध्यक्ष माइक जॉनसन को लिखे एक पत्र में कहा कि अगर यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता बंद कर दी जाती है तो यह रूसी आक्रमण के खिलाफ कीव की लड़ाई को कमजोर कर देगा।

    106 अरब डॉलर के राष्ट्रीय सुरक्षा पैकेज की मांग की थी

    उन्होंने आगे लिखा कि इसे पूरा करने के लिए फंडिंग का कोई जादुई साधन उपलब्ध नहीं है। हमारे पास पैसे नहीं हैं और लगभग समय भी खत्म हो गया है। बता दें कि बाइडन ने अक्टूबर में कांग्रेस से यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता और हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध के लिए 106 अरब डॉलर के राष्ट्रीय सुरक्षा पैकेज की मांग की थी, लेकिन धन की कमी के कारण ये मांग पूरी नहीं हो पाई है।

    यह भी पढ़ें- 'अतंरराष्ट्रीय उत्पीड़न के खिलाफ है US', पन्नू मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग का बयान; भारत को लेकर कही ये बात

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने US कांग्रेस से पूछा सवाल

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने आगे कहा कि कांग्रेस को यह फैसला करना होगा कि क्या वह यूक्रेन में आजादी की लड़ाई का समर्थन करना जारी रखेगी। या फिर कांग्रेस इतिहास से सीखे गए सबक को नजरअंदाज करेगी और पुतिन को हावी होने देगी। यह इतना आसान और बिल्कुल सरल विकल्प है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा के राफा में इजरायल की एयर स्ट्राइक, एक दर्जन से अधिक की मौत; मलबे के नीचे दबे मासूम