Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका में गोलीबारी पर नहीं लग रही रोक, न्यू ऑरलियन्स के रेस्टोरेंट में फायरिंग; वेटर की मौत, एक पर्यटक घायल

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 06:30 AM (IST)

    अमेरिका के काफी चर्चित शहर न्यू ऑरलियन्स में एक रेस्टोरेंट के बाहर शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक कर्मचारी की मौत हो गई। गोलीबारी की घटना में शिकागो ...और पढ़ें

    अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स के रेस्टोरेंट में फायरिंग।
    अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स के रेस्टोरेंट में फायरिंग।

    न्यू ऑरलियन्स, एपी। अमेरिका में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते कुछ दिनों में विभिन्न स्थानों पर कई गोलीबारी की खबर सामने आई है। अमेरिका के काफी चर्चित शहर न्यू ऑरलियन्स में एक रेस्टोरेंट के बाहर शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक कर्मचारी की मौत हो गई। गोलीबारी की घटना में शिकागो से जैज एंड हेरिटेज फेस्टिवल के लिए आए एक पर्यटक घायल हो गया।

    रेस्टोरेंट के बाहर गोलीबारी

    न्यू ऑरलियन्स के पुलिस अधीक्षक मिशेल वुडफोर्क ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि शूटिंग न्यू ऑरलियन्स के मिड-सिटी पड़ोस में मैंडीना रेस्टोरेंट के बाहर हुई। उन्होंने गोलीबारी में शामिल किसी संदिग्ध का नाम नहीं बताया है।

    गोलीबारी में वेटर की मौत

    वुडफोर्क ने कहा कि पुलिस का मानना है कि दो हमलावरों ने वेटर को निशाना बनाया था। गोलीबारी की घटना में मारे गए वेटर की पहचान 23 वर्षीय हिल्बर्ट वॉकर तृतीय के रूप में की गई है।

    घटना में शिकागो की पर्यटक घायल

    वुडफोर्क ने कहा कि गोलीबारी के दौरान, निजी सुरक्षा गार्ड ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में हमलावार को चोट नहीं आई। वुडफोर्क ने कहा कि 54 वर्षीय शिकागो की महिला जैज़ फेस्ट के लिए जा रही थी और अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए रेस्टोरेंट में आई थी, जिसे गोली मार दी गई।

    खबरें और भी

    बता दें कि न्यू ऑरलियन्स शहर पर्यटन के लिए जाना जाता है। गोलीबारी की घटना के दौरान, शहर में शूटिंग अलार्म बज गया। घटना के बाद, रेस्टोरेंट ने घोषणा की कि यह शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। इधर, न्यू ऑरलियन्स के मेयर लाटोया कैंटरेल ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

    इससे पहले, अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था।