Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja: अमेरिका में दिखा छठ पर्व का उत्साह, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुए भारतीय अमेरिकी

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 09:32 AM (IST)

    Chhath Puja का उत्साह अमेरिका के कई राज्यों में देखने को मिला। भारतीय अमेरिकी नदियों और झीलों में उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुए।मैसाचुसे ...और पढ़ें

    उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुए भारतीय अमेरिकी
    उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुए भारतीय अमेरिकी

    वाशिंगटन, एएनआइ। Chhath Puja: छठ महापर्व का आज चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया है। इस पवित्र त्योहार का उत्साह न केवल देश बल्कि विदेशों में भी देखने को मिला।

    भारतीय-अमेरिकी महिलाएं नदियों और झीलों में सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुई। कैलिफोर्निया, एरिजोना, कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, टेक्सास, उत्तरी कैरोलिना और वाशिंगटन डीसी सहित पूरे अमेरिका के कई राज्यों में छठ पर्व का उत्साह देखने को मिला।

    बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने किया छठ का आयोजन

    बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने थॉम्पसन पार्क, मुनरो, न्यू जर्सी सहित देश भर में छठ पूजा का आयोजन किया। न्यू जर्सी में आयोजित इस समारोह में 1500 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। BJANA ने पांच साल पहले समुदाय-व्यापी छठ पूजा का आयोजन शुरू किया था।

    Morbi Bridge Collapse: 'कभी नहीं देखा ऐसा हादसा'... चश्मदीदों ने सुनाया खौफनाक मंजर, बताया क्या क्या हुआ

    बिहार का त्योहार छठ पर्व

    बीजाणा की एक समुदाय सदस्य वंदना वत्स्यान ने कहा, "हमने 5 साल से भी पहले अमेरिका में छठ पूजा मनाना शुरू किया था, और हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी सदस्य जुड़ते हैं। आज हम 1500 से अधिक भक्तों को मनाते हुए देख रहे हैं।"

    खबरें और भी

    बता दें कि छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। यह त्योहार सूर्य भगवान को समर्पित होता है, जिसके बारे में लोग मानते हैं कि यह पृथ्वी पर जीवन का निर्वाह करते है। लंबे, स्वस्थ, समृद्ध जीवन जीने के लिए सूर्य से आशीर्वाद लेने के लिए भी इसकी पूजा की जाती है।

    Gujarat Bridge Collapse Live : मोरबी में केबल ब्रिज गिरने से मृतकों की संख्या बढ़ी, अब तक 141 लोगों की मौत

    अमेरिका में दिखा उत्साह

    न्यू जर्सी में मनाए जा रहे छठ पर्व कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बीड़ा मस्तान राव यादव ने भाग लिया। न्यूज एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए बीड़ा ने कहा कि "बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश में जड़ें रखने वाले हमारे भाइयों को इतने सम्मानजनक और पारंपरिक तरीके से छठ का त्योहार मनाते हुए देखना सुखद है। मुझे खुशी है कि मैं यहां अमेरिका में इस उत्सव का हिस्सा बन सका।"

    कोरोना के कारण फीका पड़ गया था छठ पर्व

    पिछले दो सालों में कोरोना महामारी के कारण छठ पर्व काफी फीका पड़ गया था। लोग कम संख्या में एकत्र होते थे। लेकिन अब इस साल बड़ी संख्या में भक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ छठ पर्व का त्योहार मना रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि छठ पर्व मुख्य रूप से भारत के बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में मनाया जाता है।

    त्योहार के दौरान, महिलाएं उपवास रखती हैं और नदी में भगवान सूर्य को जल चढ़ाकर प्रार्थना करती हैं। अमेरिका में ज्यादातर जगहों पर, समुदाय के सदस्य एक जगह इक्ट्ठा होकर प्रसाद ग्रहण करते है। छठ पर्व में अमेरिका के मैसाचुसेट्स में लगभग 300 लोग एकत्रित हुए।

    Weather Update Today: पहाड़ों में बर्फबारी से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें- मौसम का हाल