पोप से विवाद और AI फोटो के बाद अब ट्रंप पढ़ेंगे बाइबल, व्हाइट हाउस से देंगे मैसेज
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 21 अप्रैल को 'अमेरिका रीड्स द बाइबल' कार्यक्रम में ओवल ऑफिस से बाइबल का पाठ करेंगे। पोप से विवाद और AI तस्वीर को ल ...और पढ़ें
-1776595511494_m.webp)
पोप से विवाद और AI तस्वीर के बाद अब ट्रंप पढ़ेंगे बाइबल (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं। पोप के साथ विवाद और AI तस्वीर को लेकर आलोचना झेलने के बाद अब ट्रंप ओवल ऑफिस से बाइबल का पाठ करने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल को ट्रंप 'अमेरिका रीड्स द बाइबल' नाम के कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा और इसमें ट्रंप शाम 6 बजे के आसपास बाइबल का एक अंश पढ़ेंगे। आयोजकों के अनुसार, ट्रंप '2 क्रॉनिकल्स 7:11-22' से एक हिस्सा पढ़ेंगे, जिसमें एक प्रसिद्ध पंक्ति भी शामिल है अगर लोग विनम्र होकर प्रार्थना करें तो भगवान उनके पाप माफ कर देंगे और देश को ठीक करेंगे।
धर्म को लेकर बढ़ती सक्रियता
यह कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है जब ट्रंप प्रशासन सरकारी कामकाज में धर्म, खासकर ईसाई धर्म, को ज्यादा जगह दे रहा है। कई मौकों पर सरकार की तरफ से प्रार्थना, बाइबल के श्लोक और धार्मिक संदेश भी साझा किए गए हैं।
इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल बुनि पाउंड्स ने कहा कि इस खास हिस्से को पढ़ने के लिए ट्रंप को चुना गया। वहीं कई बड़े अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिनमें विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में पहले भी नेता अपने धार्मिक विचार रखते रहे हैं, लेकिन उसे पूरे देश पर लागू करने जैसा नहीं बनाया गया था।
पोप से विवाद और AI तस्वीर का मामला
हाल ही में ट्रंप का विवाद पोप लियो के साथ हुआ था। पोप ने ईरान युद्ध को लेकर चिंता जताई थी, जिस पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा पोप पसंद नहीं है जो परमाणु हथियारों को सही ठहराए।
खबरें और भी
इसके जवाब में पोप ने कहा कि उन्हें ट्रंप प्रशासन से कोई डर नहीं है। इसी दौरान ट्रंप ने खुद की एक एआई तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें वह यीशु के रूप में दिखाए गए थे। इस पर काफी आलोचना हुई और बाद में तस्वीर हटा दी गई। ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा कि यह तस्वीर उन्हें एक डॉक्टर के रूप में दिखाने के लिए थी, जो लोगों को बेहतर बनाता है।
चर्च और सरकार के रिश्ते पर बहस
ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद चर्च और सरकार के अलगाव को लेकर बहस तेज हो गई है। व्हाइट हाउस ने लोगों से हफ्ते में एक घंटे प्रार्थना करने की अपील भी की है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रार्थना सभा आयोजित कराई थी, जिसमें विवादित विचार रखने वाले पादरी को बुलाया गया था। इस पर भी काफी आलोचना हुई।