Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हथियार उठाने के लिए तैयार', ईरान ने होर्मुज को लेकर फिर दी धमकी

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 03:34 PM (IST)

    ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी प्रतिबंध जारी रहे तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को गुजरने से रोकेगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिब ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को रोकने की धमकी दी।

    2. अमेरिकी प्रतिबंध जारी रहने पर यह कार्रवाई होगी।

    3. ईरानी सांसद विशेष लड़ाकू इकाई बना रहे हैं।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को रोकने के अपने वादे जोर देते हुए कहा कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहेगी, वह जहाजों को रोकता रहेगा। इस बीच, मध्यस्थ इस हफ्ते युद्धविराम खत्म होने से पहले आगे की बातचीत पक्की करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

    इस दोहरी नाकेबंदियों ने पाकिस्तान की अगुवाई में हो रही मध्यस्थता की कोशिशों को मुश्किल बना दिया है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या युद्धविराम को बुधवार की तय समय सीमा से आगे बढ़ाया जा सकता है।

    ईरानी संसद से स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, 'जब हम होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजर सकते, तो दूसरों का वहां से गुजरना नामुमकिन है।'

    गालिबफ, जो अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान के मुख्य वार्ताकार हैं, उन्होंने कहा कि तेहरान इस अहम जलमार्ग से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को रोकता रहेगा। यह बयान तब आया जब शनिवार को ईरान की नौसेना ने वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे जहाजों पर गोलियां चलाईं।

    होर्मुज पर ईरानी पाबंदियां लागू

    ईरान ने शुक्रवार को इस जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का एलान किया था। यह एलान इजरायल और लेबनान में ईरान के समर्थन वाले हिज्बुल्लाह आतंकी संगठन के बीच 10 दिन के युद्ध विराम लागू होने के बाद किया गया था।

    खबरें और भी

    लेकिन, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी पूरी ताकत से तब तक जारी रहेगी, जब तक कि तेहरान अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं कर लेता। जवाब में ईरान ने कहा कि वह इस जलडमरूमध्य में अपनी पाबंदियां लागू करता रहेगा।

    सांसद हथियार उठाने के लिए तैयार- हामिदरेजा हाजीबाबाई

    ईरान की संसद के डिप्टी स्पीकर, हामिदरेजा हाजी बाबाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव को देखते हुए सांसद हथियार उठाने के लिए तैयार हैं।

    सरकार समर्थक एक रैली में बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि सांसदों ने एक विशेष लड़ाकू इकाई बनाई है और सभी सदस्य उसमें शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका का सीधे तौर पर सामना करने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- 'होर्मुज अभी भी बंद है', ईरान ने डोनल्ड ट्रंप को कहा 'बेवकूफ'; ऑडियो विवाद पर उड़ाया मजाक