Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कमला हैरिस आधिकारिक तौर पर बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 09:02 AM (IST)

    Kamala Harris Nomination अमेरिका की वर्तमान राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा आज मैंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका क ...और पढ़ें

    कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का भरोसा जताया। (फोटो, एक्स)
    कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का भरोसा जताया। (फोटो, एक्स)

    HighLights

    1. हर एक वोट जीतने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी- हैरिस
    2. नवंबर में हमारा जनता द्वारा संचालित चुनाव अभियान जीतेगा
    3. हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का भरोसा जताया

    डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी (Kamala Harris Nomination) की घोषणा कर दी। इसके साथ ही हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का भरोसा जताया।

    अमेरिका की वर्तमान उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "आज मैंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए। मैं हर एक वोट जीतने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। उन्होंने कहा कि नवंबर में हमारा जनता द्वारा संचालित चुनाव अभियान जीतेगा।"

    बराक ओबामा ने कमला हैरिस का किया समर्थन

    राष्ट्रपति जो बाइडन के द्वारा अपनी उम्मीदवारी से पीछे हटने के बाद कमला हैरिस को अमेरिका के बड़े नेताओं और व्यवसायी वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने कमला हैरिस के समर्थन का एलान किया।

    ये भी पढ़ें: Russia: घटती जा रही रूस की जन्मदर, चिंता में पुतिन सरकार; निपटने के लिए करनी पड़ रही कड़ी मेहनत

    खबरें और भी